वीडियो देखिये, शहर में हुआ भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम: केंद्रीय राज्यमंत्री बोले- योग हमें आध्यात्मिक और अनुशासित रूप से समृद्ध बनाता है
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्यविभाग दुर्गा दास उईके ने कहा कि योग केवल व्यायाम तक सीमित नहीं होकर हमें आध्यात्मिक और अनुशासित रूप से समृद्ध बनाता है। योग का उल्लेख वेदों और उपनिषदों में भी है। आत्मा से परमात्मा को जोड़ने का माध्यम योग है। महर्षि पतंजलि ने योग को वैश्विक रूप प्रदान किया है। योग मन को नियंत्रण करने का माध्यम है। योग जीवन जीने की सरल पद्धति है और यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से संतुलित रूप प्रदान करता है।
श्री उईके आज 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंदौर के बॉस्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम "स्वस्थ्य आयु के लिए योग" में अपना मुख्य संबोधन दे रहे थे।
इस मौके पर नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉं सुदाम खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, स्मार्ट सिटी के सीईओ अर्थ जैन, जिला शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी, योगाचार्य सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोलकत्ता में आयोजित योग कार्यक्रम में संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। जिसे उपस्थित जनसमूह ने ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों के चलते संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में वैश्विक मान्यता दी है। यह प्रस्ताव मात्र 75 दिनों में पारित हो गया। जो भारत की एक बड़ी उपलब्धि है। आज संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। योग हमें अधिक सक्षम और खुशहाल बनाता है।
श्री उईके ने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जैसी शारीरिक और मानसिक बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे गंभीरता से लिया है और इसे एक वैश्विक चिंता माना है। ऐसे कठिन दौर में योग करना अधिक आवश्यक बन जाता है। स्वस्थ्य जीवन के लिए योग जरूरी है। उन्होने योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आव्हान किया।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!