वीडियो देखिये, मुहर्रम जुलूस में धमाके मामले में चार आरोपी नामजद: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कही ये बात; जल्द की जाएगी गिरफ्तारी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन जिले के बड़नगर में मुहर्रम जुलूस से पहले क्रेन से एक वाहन लटकाकर उसमें विस्फोट किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए चार आरोपियों को नामजद किया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) करनदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को बड़नगर में एक क्रेन से वाहन लटकाकर उसमें पटाखे जलाने का वीडियो सामने आया था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
चार आरोपी नामजद
एएसपी के अनुसार मामले में शोएब खान को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा जाहिद खान, तालिब तथा क्रेन मालिक गोपाल माली को भी नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
जुलूस की अनुमति ली थी
पुलिस के मुताबिक संबंधित लोगों ने अखाड़े के जुलूस के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी, लेकिन वायरल वीडियो में दिखाई गई गतिविधियों की अनुमति नहीं थी। इसी आधार पर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वायरल वीडियो के बाद हुई कार्रवाई
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक वाहन को क्रेन से ऊंचाई पर लटकाकर उसमें पटाखे जलाते हुए देखा गया था। वाहन के ऊपर कुछ युवक झंडे लहराते भी नजर आए थे।
वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!