वीडियो देखिये, बुजुर्ग महिला और बीमार पोता एक घंटे घर में रहे कैद: हमले के बाद रिहायशी बस्ती में वन्य जीव की ऐसी दहशत; निगरानी तो बढ़ाई, क्या वाकई जंगल की ओर लौट गया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मंगलवार रात उस समय दहशत फैल गई, जब एक तेंदुआ देवगुराड़िया की पहाड़ियों से भटककर कनाड़िया क्षेत्र की रिहायशी बस्ती में पहुंच गया। तेंदुए ने पहले सड़क से गुजर रहे बाइक सवारों पर झपट्टा मारा और बाद में एक मकान के बाथरूम में जा घुसा। इस दौरान घर में मौजूद बुजुर्ग महिला और उनका मानसिक रूप से बीमार पोता करीब एक घंटे तक अंदर ही कैद रहे। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही तेंदुआ दीवार फांदकर जंगल की ओर भाग निकला।
"दरवाजा खोला तो सामने तेंदुआ बैठा था"
घटना के दौरान घर में मौजूद बुजुर्ग मुन्नीबाई ने बताया कि वह रात में खाना बना रही थीं। तभी बाहर अचानक शोर-शराबा सुनाई दिया। जब उन्होंने दरवाजे से बाहर झांककर देखा तो सामने तेंदुआ बैठा हुआ था। उन्होंने बताया कि यह दृश्य देखते ही उन्होंने तुरंत घर के दोनों दरवाजे बंद कर लिए। उस समय घर में उनका मानसिक रूप से बीमार पोता भी मौजूद था। दोनों करीब एक घंटे तक घर के अंदर ही रहे। बाहर लोगों की चीख-पुकार सुनाई देती रही, लेकिन डर के कारण बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हुई।
बाइक सवारों पर किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब साढ़े आठ बजे तेंदुआ बिचौली मर्दाना क्षेत्र से होते हुए रिहायशी इलाके में पहुंचा। इस दौरान उसने सड़क से गुजर रहे दो बाइक सवारों पर झपट्टा मार दिया। दोनों युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस तथा वन विभाग को सूचना दी।
घर के बाथरूम में जा छिपा तेंदुआ
हमले के बाद तेंदुआ भागते हुए मुन्नीबाई के घर में घुस गया और बाथरूम के पास जाकर बैठ गया। देखते ही देखते आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन कोई भी घर के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। मुन्नीबाई ने बताया कि लोग दूर खड़े होकर वन विभाग और पुलिस को बुलाने की बात कर रहे थे, जबकि वह और उनका पोता घर के भीतर डरे-सहमे बैठे रहे।
वन विभाग के पहुंचने से पहले भाग निकला
करीब एक घंटे बाद तेंदुआ बाथरूम के पास बनी दीवार फांदकर बाहर निकल गया। इसके कुछ समय बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे घर की तलाशी ली और यह सुनिश्चित करने के बाद कि तेंदुआ जा चुका है, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।
पहले लगा बड़ी बिल्ली है
स्थानीय निवासी और छात्र अभिषेक जाधव ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई बड़ी बिल्ली इलाके में घूम रही है, लेकिन जब ध्यान से देखा तो वह तेंदुआ निकला। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क किया और पुलिस को सूचना दी।
लोगों ने बढ़ाई निगरानी की मांग
घटना के बाद स्थानीय रहवासियों ने वन विभाग से जंगल से लगे रिहायशी इलाकों में नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ऐसे वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू नहीं किया गया, तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
देवगुराड़िया की पहाड़ियों से आने की आशंका
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तेंदुआ संभवतः देवगुराड़िया की पहाड़ियों से भटककर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचा था। घटनास्थल जंगल से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इस क्षेत्र में पहले भी तेंदुओं की आवाजाही दर्ज की जा चुकी है।
वन विभाग का कहना है कि बुधवार सुबह तक तेंदुए के दोबारा दिखाई देने की कोई सूचना नहीं मिली। अधिकारियों का अनुमान है कि वह रात के दौरान वापस जंगल की ओर लौट गया। फिलहाल पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!