खबर
Top News

वीडियो देखिये, लोकल में गेट खोलने को लेकर विवाद: युवक की चाकू मारकर हत्या; चलती ट्रेन से कूदकर भागा आरोपी, 24 घंटे में गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जून 2026, 1:30 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, मुंबई। 
मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन में मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में दरवाजा खुला रखने को लेकर हुए विवाद में एक यात्री ने 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया, जिसे रेलवे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार वारदात मंगलवार रात करीब 10:42 बजे अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच हुई। मृतक की पहचान मयंक लोहार (22) के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार आरोपी का नाम रोशन सुवर्णा बताया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

बारिश के बीच गेट खोलने पर शुरू हुआ विवाद
प्रारंभिक जांच के अनुसार ट्रेन अंधेरी स्टेशन से रवाना होने के बाद मयंक लोहार और रोशन सुवर्णा के बीच कोच का दरवाजा खुला रखने को लेकर बहस शुरू हो गई। रोशन दरवाजा खुला रखना चाहता था, जबकि मयंक बारिश के कारण दरवाजा बंद रखने की बात कह रहा था। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई।

बहस के दौरान चाकू से किया हमला
विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू निकालकर मयंक के पेट में वार कर दिया। हमले के बाद डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के बोरीवली स्टेशन पहुंचने से पहले ही आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।

अस्पताल में तोड़ा दम
रात करीब 11:04 बजे ट्रेन बोरीवली स्टेशन पहुंची, जहां घायल मयंक को पहले रेलवे मेडिकल रूम ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सात टीमों ने पकड़ा आरोपी
वारदात के बाद रेलवे पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए सात विशेष टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बुधवार दोपहर आरोपी रोशन सुवर्णा को कुर्ला इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

नौ महीने पहले शुरू की थी नौकरी
मृतक मयंक लोहार ने फाइनेंस मार्केटिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद करीब नौ महीने पहले चकाला स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी शुरू की थी। वह रोजाना विरार से अंधेरी लोकल ट्रेन से आवागमन करता था। उसका परिवार मूल रूप से नेपाल का है, लेकिन कई पीढ़ियों से मुंबई में रह रहा है।

चार महीने में दूसरी वारदात
मुंबई लोकल में पिछले चार महीनों के भीतर चाकूबाजी की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले बोरीवली स्टेशन के पास भी ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होने को लेकर हुए विवाद में एक यात्री की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने लोकल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।"

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 6 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 7 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 7 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 7 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 8 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 8 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 8 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 8 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 8 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 8 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 8 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 8 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 8 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 8 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 8 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 8 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 8 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 8 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 9 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!