खबर
Top News

वीडियो देखिये, इस दिन किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त: इतने करोड़ रुपये होंगे जारी; शिवराज बोले- देशभर में मनेगा पीएम किसान उत्सव दिवस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जून 2026, 4:31 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित होने वाले "पीएम किसान उत्सव दिवस" कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता राशि हस्तांतरित करेंगे।

साढ़े नौ करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं में से एक है। योजना के तहत अब तक 22 किस्तों के माध्यम से लगभग 4.28 लाख करोड़ रुपए की राशि देश के करीब साढ़े नौ करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि 20 जून को जारी होने वाली 23वीं किस्त के तहत 18,800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इससे देशभर के करोड़ों किसान लाभान्वित होंगे।

मध्य प्रदेश के 81 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के रूप में 81 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1,634 करोड़ 88 लाख रुपए की राशि सीधे जमा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि योजना शुरू होने से अब तक राज्य के किसानों को 22 किस्तों के माध्यम से 33,721 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इससे खेती-किसानी के कार्यों में भी मदद मिली है।

बंगाल के किसानों को भी मिलेगा लाभ
उन्होंने पश्चिम बंगाल का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले राज्य सरकार द्वारा आवश्यक जानकारी और सूची समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण कई किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब स्थिति में सुधार हुआ है और 44 लाख से अधिक किसानों के खातों में लगभग 885 करोड़ रुपए की राशि पहुंचाई जाएगी।

देशभर में मनाया जाएगा किसान उत्सव दिवस
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी होने के अवसर पर देशभर में "पीएम किसान उत्सव दिवस" मनाया जाएगा। इसके तहत सभी 731 कृषि विज्ञान केंद्रों, कृषि महाविद्यालयों, राज्य स्तरीय कार्यक्रमों तथा जिला एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, कृषि मंत्री, जनप्रतिनिधि और कृषि विशेषज्ञ इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को कृषि योजनाओं, नई तकनीकों और सरकारी सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

किसानों को आर्थिक मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सरकार लगातार किसानों के हित में योजनाएं लागू कर रही है, ताकि कृषि क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।


संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती
Top News

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

about 14 hours ago
राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख
Top News

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

about 14 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 14 hours ago
28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 15 hours ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

about 15 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

about 16 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 16 hours ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

about 16 hours ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

about 16 hours ago
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

about 16 hours ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

about 17 hours ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

about 17 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

about 17 hours ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

about 17 hours ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

about 17 hours ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

about 17 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

about 17 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

about 17 hours ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

about 17 hours ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!