खबर
Top News

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध: लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 3:48 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, न्यूयॉर्क/ढाका।
बांग्लादेश की पूर्व अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को अमेरिका में विरोध का सामना करना पड़ा। सोमवार, 12 अक्टूबर को न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी (JFK) इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति यूनुस को ‘आतंकी’ कहते हुए बांग्लादेश में हुई मौतों और उनकी सरकार के कार्यकाल को लेकर सवाल उठाता सुनाई दे रहा है।

रिपोर्टों के मुताबिक, यूनुस दोहा से कतर एयरवेज की उड़ान से न्यूयॉर्क पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर वे व्हीलचेयर पर नजर आए। इसी दौरान कुछ लोग उनके पास पहुंचे और विरोध जताने लगे।

प्रदर्शनकारियों ने उनसे पूछा कि वे अमेरिका क्यों आए हैं। सुरक्षा कर्मियों और सहयोगियों ने यूनुस को वहां से आगे ले जाने में मदद की।

'तुम आतंकी हो, यहां क्यों आए?'
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में एक प्रदर्शनकारी यूनुस पर बांग्लादेश में लोगों की मौतों के लिए जिम्मेदार होने, बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां कराने और लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप लगाता सुनाई देता है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों की मौतों का मुद्दा भी उठाया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

शेख हसीना सरकार के पतन के बाद चर्चा में आए थे यूनुस
मोहम्मद यूनुस ने 8 अगस्त 2024 को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार का पद संभाला था। यह घटनाक्रम तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के पतन और देश में हुए व्यापक जनआंदोलन के बाद सामने आया था।

यूनुस के कार्यकाल के दौरान बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति, कानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर विवाद और आलोचनाएं सामने आती रहीं। एयरपोर्ट पर हुआ विरोध भी इसी राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा बताया जा रहा है।

यूनुस की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं
घटना के बाद उपलब्ध रिपोर्टों में यूनुस या उनके प्रतिनिधियों की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विरोध करने वालों में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग से जुड़े कुछ प्रवासी कार्यकर्ता भी शामिल होने का दावा किया गया है।

हालांकि, घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

संबंधित समाचार

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

8 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

13 minutes ago
सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की
Top News

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

14 minutes ago
देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष
Top News

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

18 minutes ago
सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Top News

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

19 minutes ago
इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज
Top News

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

31 minutes ago
ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर
Top News

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
Top News

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

about 1 hour ago
सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!
Top News

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

about 1 hour ago
कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

about 1 hour ago
MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी
Top News

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

about 1 hour ago
युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा
Top News

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

about 1 hour ago
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
Top News

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

about 1 hour ago
ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस
Top News

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

about 1 hour ago
शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना
Top News

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

about 1 hour ago
बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी
Top News

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

about 1 hour ago
क्रिकेट का बड़ा नियम बदला
Top News

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

about 1 hour ago
शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा
Top News

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

about 2 hours ago
मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले
Top News

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

about 2 hours ago
बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम
Top News

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!