खबर
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा: कौन बोले; चुनाव आयोग नहीं, जनता तय करेगी सरकार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अक्टूबर 2026, 2:17 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ रविवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने संयुक्त रूप से ‘विराट गर्जना मोर्चा’ निकाला।

मार्च दक्षिण मुंबई के मेट्रो सिनेमा से बीएमसी मुख्यालय की ओर बढ़ा। प्रदर्शन में कांग्रेस और शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) के नेता भी शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे या हटाए जाने की मांग की।

इस प्रदर्शन के साथ ही पिछले कुछ दिनों से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलनों का सिलसिला और तेज हो गया है। 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रदर्शन किया था, जबकि 3 अक्टूबर को दिल्ली में भी इसी मुद्दे पर विरोध हुआ और कई लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद 4 अक्टूबर को ठाकरे बंधुओं के नेतृत्व में मुंबई में बड़ा राजनीतिक मोर्चा निकला।

राज ठाकरे बोले- महाराष्ट्र में एसआईआर रद्द हो
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान लाखों मतदाताओं के नाम जोड़े गए व अब एसआईआर के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को सूची से बाहर किया जा रहा है।

राज ठाकरे ने सवाल उठाया कि यदि सरकार बनाने का अधिकार जनता और मतदाताओं का है तो इसका फैसला चुनाव आयोग को नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कौन सरकार बनाएगा, यह जनता तय करेगी। उन्होंने महाराष्ट्र में एसआईआर खत्म करने के साथ ईवीएम की जगह मतपत्र से चुनाव कराने की मांग भी दोहराई।

‘मेरा व्यक्तिगत विरोध नहीं, चुनाव प्रक्रिया पर सवाल’
राज ठाकरे ने कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति से व्यक्तिगत नाराजगी के कारण नहीं है। उनका आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया और सत्ता के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मोर्चे के दौरान उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते हुए ‘ज्ञानेश काका, वोट मत लूटो’ का नारा भी लगाया।

उद्धव ठाकरे बोले- ‘ज्ञानेश कुमार भाजपा का हथियार’
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची के प्रारूप से बाहर हुए हैं। उद्धव ने दावा किया कि 13 करोड़ नाम हटाए गए हैं और बंगाल तथा तमिलनाडु में भी मतदाताओं को लेकर विवाद सामने आया है।

उन्होंने ज्ञानेश कुमार को भाजपा का हथियार बताते हुए उनकी भूमिका पर सवाल उठाए और चुनाव आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव का मुद्दा भी उठाया।

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर भी सवाल
उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान की नियुक्ति प्रक्रिया में निष्पक्षता जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले चयन प्रक्रिया में भारत के मुख्य न्यायाधीश की भूमिका थी, जिसे बाद में बदल दिया गया।

संबंधित समाचार

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

3 minutes ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

5 minutes ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

9 minutes ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

19 minutes ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

19 minutes ago
बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा
Top News

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

22 minutes ago
कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ
Top News

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

24 minutes ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

25 minutes ago
अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील
Top News

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

29 minutes ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

34 minutes ago
दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर
Top News

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

38 minutes ago
बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई
Top News

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

38 minutes ago
एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन
Top News

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

44 minutes ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 1 hour ago
इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप
Top News

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

about 1 hour ago
पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या
Top News

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

about 1 hour ago
असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल
Top News

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

about 1 hour ago
महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Top News

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

about 2 hours ago
ड्रग्स का द एंड
Top News

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!