वीडियो देखिये, जर्जर मकान तोड़ने पहुंची निगम टीम का मानवीय चेहरा: महिला के पैर पकड़कर सुरक्षा की अपील; समझाइश के बाद खाली हुआ भवन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लगातार हो रही बारिश के बीच संभावित हादसों को रोकने के लिए इंदौर नगर निगम ने जर्जर और खतरनाक भवनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को परदेशीपुरा क्षेत्र में एक जर्जर मकान को तोड़ने पहुंची निगम की टीम को परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। काफी देर तक समझाइश के बावजूद जब परिवार मकान खाली करने को तैयार नहीं हुआ, तो नगर निगम के रिमूवल प्रभारी ने भावुक होकर महिला के पैर पकड़ लिए और परिवार की सुरक्षा के लिए मकान खाली करने की अपील की। इसके बाद परिवार ने मकान खाली कर दिया और निगम ने भवन को ध्वस्त कर दिया।
कई बार नोटिस के बावजूद नहीं खाली किया गया मकान
नगर निगम की रिमूवल टीम वर्मा नर्सिंग होम के पास स्थित रतिराम खटके के जर्जर मकान को हटाने पहुंची थी। निगम अधिकारियों के अनुसार, भवन की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी और उसे पहले भी कई बार नोटिस जारी किए जा चुके थे। लगातार बारिश के कारण मकान कभी भी ढह सकता था, जिससे जनहानि की आशंका बनी हुई थी। टीम ने मौके पर मौजूद परिवार को समझाया कि भवन में रहना अब सुरक्षित नहीं है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
सामान की चिंता बनी विवाद का कारण
मकान में रह रही महिला ने भवन खाली करने से पहले अपने घरेलू सामान की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। इस पर नगर निगम के रिमूवल टीम प्रभारी बबलू कल्याणे स्वयं मकान के अंदर गए, पूरे सामान का निरीक्षण किया और परिवार को भरोसा दिलाया कि उनका सामान पास की दुकान में सुरक्षित रखवा दिया जाएगा। इसके बावजूद महिला मकान छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई।
परिवार की सुरक्षा के लिए महिला के पैर पड़े अधिकारी
काफी देर तक समझाने के बाद भी जब स्थिति नहीं बदली, तो रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याणे ने भावुक होकर महिला के पैर पकड़ लिए। उन्होंने कहा कि निगम की कार्रवाई किसी प्रकार की परेशानी देने के लिए नहीं, बल्कि परिवार की जान बचाने के उद्देश्य से की जा रही है।
अधिकारी की इस भावनात्मक अपील का असर हुआ और अंततः परिवार मकान खाली करने के लिए राजी हो गया। इसके बाद निगम की टीम ने भवन को सुरक्षित तरीके से ध्वस्त करने की कार्रवाई पूरी की।
वर्ष 2021 से जारी किए जा रहे थे नोटिस
रिमूवल अधिकारी अंकेश बिरथरिया ने बताया कि संबंधित भवन को वर्ष 2021 से लगातार नोटिस जारी किए जा रहे थे। चार दिन पहले किए गए तकनीकी निरीक्षण में भवन की नींव कमजोर और पूरी संरचना अत्यंत जर्जर पाई गई थी।
उन्होंने बताया कि परिवार द्वारा मकान खाली नहीं किए जाने के कारण पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 2 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बने इस भवन को तोड़ने की कार्रवाई की गई। भवन में अलग-अलग परिवार निवास कर रहे थे।
अन्य जर्जर भवनों पर भी चलेगा अभियान
नगर निगम का कहना है कि मानसून के दौरान शहर के जर्जर और खतरनाक भवनों से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए ऐसे भवनों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि किसी भी संभावित जनहानि या बड़े हादसे को रोका जा सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!