वीडियो देखिये, वाइन शॉप कर्मचारी की गुंडागर्दी: 500 रुपए वापस मांगे तो फोड़ दिया ग्राहक का सिर; खून से लथपथ कर दिया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वाइन शॉप्स के बाहर बढ़ती अव्यवस्था अब हिंसा में बदलने लगी है । हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित कनकेश्वरी मैदान के सामने एक वाइन शॉप पर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां बीयर खरीदने पहुंचे एक ग्राहक के साथ दुकान कर्मचारी ने मारपीट कर उसका सिर फोड़ डाला घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें ग्राहक खून से लथपथ भी दिखाई दे रहा है।
जानकारी के मुताबिक कल एक ग्राहक बीयर के लिए वाइन शॉप पर पहुंचा था उसने बीयर के लिए 500 रुपए वाइन शॉप के कर्मचारी को दिए थे, लेकिन कर्मचारी ने पैसे लेने से ही इनकार कर दिया। जब ग्राहक ने विरोध करते हुए पैसे वापस मांगे, तो विवाद बढ़ गया और कर्मचारी ने अज्ञात हथियार से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया।
घटना के बाद ग्राहक खून से लथपथ हालत में वहीं गिर पड़ा। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घायल ग्राहक खुद आपबीती बताते नजर आ रहा है।वायरल वीडियो में पीड़ित युवक कह रहा है कि वह बीयर लेने आया था और 500 रुपए दिए थे।
कर्मचारी पैसे लेने से मुकर गया और जब उसने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में युवक के सिर से खून बहता साफ दिखाई दे रहा है, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।इस घटना ने एक बार फिर शहर में वाइन शॉप्स के बाहर फैल रही अराजकता को उजागर कर दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस पर क्या ठोस कदम उठाते हैं या फिर ऐसे ही हालात बने रहेंगे।
खुलेआम दहशत, कोई रोकने वाला नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि वाइन शॉप के बाहर रोजाना शराबियों का जमावड़ा लगता है। यहां लोग शराब खरीदकर दुकान के बाहर, सड़क किनारे और फुटपाथ पर ही बैठकर पीते हैं। नशे में आए दिन विवाद होते हैं, जो कई बार मारपीट में बदल जाते हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि महिलाओं और परिवारों का निकलना मुश्किल हो गया है। शराब के नशे में धुत लोग राह चलती महिलाओं पर टिप्पणी कसते हैं। कई बार आपत्तिजनक टिप्पणियां भी करते हैं।
पहले भी मिल चुकी चेतावनी, असर शून्य
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही हीरानगर एसीपी रूबीना मिजबानी ने क्षेत्र की कई वाइन शॉप पर पहुंचकर वाइन शॉप के बाहर खड़े होकर शराब पीने वालों और वाइन शॉप संचालकों को सख्त चेतावनी दी थी। इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। शराबी आज भी बेखौफ वहीं खड़े होकर शराबखोरी करते नजर आते हैं।
संबंधित समाचार

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!