देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग: करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में यात्री के पावर बैंक में ब्लास्ट होने के बाद बैग में आग लग गई।
विमान के अंदर धुआं दिखाई देने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद विमान को हैदराबाद की ओर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
यात्रियों ने तुरंत केबिन क्रू को इसकी सूचना दी
जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान एक यात्री के बैग से धुआं निकलने लगा। यात्रियों ने तुरंत केबिन क्रू को इसकी सूचना दी।
इसके बाद क्रू ने आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई की और पायलटों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को हैदराबाद में उतारने का फैसला लिया।
केबिन क्रू ने संभाली स्थिति
इंडिगो के मुताबिक, बैग में आग लगने का पता चलते ही केबिन क्रू ने तत्काल कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
इसके बाद पायलटों ने विमान को डायवर्ट किया और हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग कराई।
एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य चेन्नई तक पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई।
वीडियो में 'फायर-फायर' चिल्लाते दिखे यात्री
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें विमान के अंदर यात्री 'फायर-फायर' चिल्लाते सुनाई देते हैं।
वीडियो में कुछ यात्री ओवरहेड बिन खोलकर वहां रखा सामान हटाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
विमान के भीतर धुआं उठने की घटना से यात्रियों में घबराहट का माहौल बन गया था।
हालांकि, इंडिगो के अनुसार केबिन क्रू ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाए।
पावर बैंक को लेकर फिर उठे सुरक्षा सवाल
विमान में पावर बैंक की बैटरी से जुड़ी इस घटना ने उड़ान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
लिथियम-आयन बैटरी में खराबी या क्षति होने पर आग लगने का जोखिम हो सकता है।
ऐसे उपकरणों को लेकर एयरलाइन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
फिलहाल घटना के कारणों और नुकसान से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!