खबर
Top News

देखिए वीडियो, अस्पताल की न्यू ओपीडी में घुसा सांप: खिड़की के पास दिखा; गार्ड ने बाहर निकाला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 सितंबर 2026, 1:12 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमवाय अस्पताल की न्यू ओपीडी में मंगलवार सुबह अचानक सांप घुसने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

खिड़की के पास सांप दिखाई देने के बाद अस्पताल के स्टाफ ने इसकी जानकारी सुरक्षा गार्डों को दी। गार्डों ने काफी मशक्कत के बाद सांप को अस्पताल परिसर से बाहर झाड़ियों की ओर निकाल दिया।

घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। इसी समय न्यू ओपीडी खुलने लगती है और मरीजों के साथ डॉक्टर व अस्पताल का स्टाफ भी पहुंचना शुरू हो जाता है।

खिड़की के पास दिखाई दिया
जानकारी के मुताबिक, न्यू ओपीडी में मौजूद कर्मचारियों की नजर खिड़की के पास घूम रहे सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही कर्मचारियों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया और सुरक्षा गार्डों को इसकी सूचना दी।

इसके बाद गार्ड मौके पर पहुंचे और सांप को बाहर की ओर भगाने की कोशिश की। हालांकि, सांप काफी देर तक दरवाजे और फर्श के आसपास घूमता रहा, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में चिंता की स्थिति बनी रही।

महिला गार्ड समेत अन्य कर्मचारियों ने बाहर निकाला
सांप को बाहर निकालने के लिए महिला गार्ड सहित अन्य सुरक्षा गार्डों ने प्रयास किया। काफी कोशिश के बाद सांप को न्यू ओपीडी से बाहर निकालकर अस्पताल परिसर के बाहर झाड़ियों की ओर भेज दिया गया।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्पताल परिसर में सांप दिखाई दे रहा है और उसे बाहर निकालने का प्रयास करते लोग नजर आ रहे हैं।

अस्पताल में पहले भी निकल चुके हैं सांप
एमवाय अस्पताल परिसर में सांप निकलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अस्पताल की मर्चुरी और अन्य हिस्सों में सांप समेत जहरीले जीव-जंतु दिखाई देने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

कुछ दिन पहले अस्पताल के बच्चों के वार्ड में चूहों के मिलने के मामले का भी खुलासा हुआ था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई की थी और संबंधित निजी कंपनी के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गई थी।

अस्पताल में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

संबंधित समाचार

हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में हुआ पेश
Top News

हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में हुआ पेश:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था खुलासा

15 minutes ago
चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत
Top News

चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत:बाइक-एक्टिवा की टक्कर के बाद हुआ था विवाद; आरोपी ने थाने पहुंचकर रची झूठी कहानी

22 minutes ago
लोकायुक्त की कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की कार्रवाई:नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप; इतने हजार लेते पटवारी गिरफ्तार

36 minutes ago
खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई:केक में मिली फफूंद; रेस्टोरेंट की रसोई में घूमते मिले कॉकरोच

40 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:हाई रेंज शराब की तस्करी करते बाइक सवार पकड़ाया

about 1 hour ago
AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी
Top News

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी:पहले रिटर्न देकर भरोसा जीता; फिर बोनस-टैक्स के नाम पर ऐंठे रुपए

about 1 hour ago
जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप
Top News

जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप:इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत; एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास:विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते

about 1 hour ago
अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत
Top News

अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत:युवक और मिस्त्री ने फांसी लगाई; महिला ने जहर खाया

about 1 hour ago
गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक
Top News

गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक:इतने लाख की मांग के आरोप में एफआईआर

about 2 hours ago
खेल में ठगी
Top News

खेल में ठगी:अब एडवांस के नाम पर फ्राॅड; सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को जाल में फंसाने की कोशिश

about 2 hours ago
बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस
Top News

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

about 18 hours ago
शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

about 19 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

about 19 hours ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

about 19 hours ago
लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस
Top News

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

about 19 hours ago
भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग
Top News

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

about 19 hours ago
5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार
Top News

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

about 19 hours ago
हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा
Top News

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

about 20 hours ago
होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी
Top News

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!