खबर
Top News

वीडियो देखिये, बाढ़ जैसे हालात में SDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: इतने लोगों को सुरक्षित निकाला; बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में फंस गए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जुलाई 2026, 5:39 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, सूरत। 
गुजरात के सूरत शहर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई। सबसे अधिक प्रभावित पांडेसरा क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने पर स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की वडोदरा ग्रुप-1 की टीम ने बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

बाढ़ के दौरान पांडेसरा के कृष्णानगर और गढ़ा नगर सहित कई रिहायशी इलाकों में पानी तेजी से भर गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में फंस गए। SDRF के जवानों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभियान चलाते हुए 150 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। तेज बहाव और जलभराव के बावजूद टीम ने नावों और अन्य बचाव उपकरणों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

प्रशासन के अनुसार, पांडेसरा के कुछ आंतरिक क्षेत्रों, विशेषकर नागशेन नगर में 8 से 9 फीट तक पानी भर गया, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई मकान जलमग्न हो गए और लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा।

स्थिति को देखते हुए सूरत नगर निगम (SMC) और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की है। आपातकालीन सहायता के लिए SMC का टोल-फ्री नंबर 1800-123-8000 तथा गुजरात डिजास्टर हेल्पलाइन 1077 और 1078 जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है। प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और हालात पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।



संबंधित समाचार

नवरात्रि: इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन
Top News

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

4 minutes ago
देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला
Top News

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

7 minutes ago
सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

14 minutes ago
क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए
Indore

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

20 minutes ago
देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर
Top News

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

23 minutes ago
साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका
Top News

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

28 minutes ago
औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग
Top News

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

28 minutes ago
प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी
Top News

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

34 minutes ago
घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा
Top News

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

41 minutes ago
मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर
Top News

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

44 minutes ago
शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल
Top News

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

about 1 hour ago
भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा
Top News

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

about 1 hour ago
बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल
Top News

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

about 1 hour ago
भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड
Top News

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

about 1 hour ago
प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में
Top News

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

about 1 hour ago
पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की
Top News

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

about 1 hour ago
धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
Top News

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

about 1 hour ago
दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’
Top News

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!