वीडियो देखिये, राहुल गांधी का अमित शाह पर हमला: बोले- फायरिंग मामले में दो ही विकल्प; या तो आदेश दिया या फिर गृह मंत्री अक्षम
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सदन में अपने भाषण के दौरान गृह मंत्री अमित शाह को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्रों के प्रदर्शन के दौरान फायरिंग की घटना को लेकर केवल दो ही संभावनाएं हो सकती हैं या तो गृह मंत्री ने आदेश दिया हो या फिर उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।
राहुल गांधी ने कहा, “मैंने तो सिर्फ ये पूछा है कि दो ही विकल्प हो सकते हैं। पहला विकल्प कि गृह मंत्री ने आदेश दिया, दूसरा ये कि गृह मंत्री को मालूम नहीं था कि फायरिंग होगी। यही दोनों विकल्प हो सकते हैं, इसके अलावा कोई तीसरा विकल्प हो नहीं सकता। पहले मामले में वह दोषी हैं और दूसरे मामले में वह अक्षम हैं।”
राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में मौजूद नहीं हैं और सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “वे सदन में भी नहीं आए। वे क्यों नहीं आ रहे हैं? अगर उन्होंने कुछ नहीं किया, कोई आदेश नहीं दिया तो सफाई दे दें कि मैंने आदेश नहीं दिया।”
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर उन्हें सदन में अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि संसद में सभी पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, “मुख्य बात यह है कि मेरा अधिकार बनता है सदन में बोलने का और मुझे सदन में बोलने का अधिकार मिलना चाहिए।”
राहुल गांधी के इन आरोपों के दौरान सदन में सत्ता पक्ष की ओर से आपत्ति जताई गई और हंगामा भी हुआ। सत्ता पक्ष ने उनके आरोपों को खारिज करते हुए संसदीय मर्यादा बनाए रखने की बात कही।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!