6 ठिकानों पर छापेमारी 65 बोतल शराब हुई जब्त: आबकारी विभाग का ढाबों पर शिकंजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

हाईवे पर संदिग्ध ट्रकों की तलाशी, अवैध शराब तस्करी और परिवहन पर लगाम कसने के लिए विभाग ने लिया एक्शन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ढाबों से लेकर हाईवे तक आबकारी विभाग ने शिकंजा कसने के साथ ही छापामार कार्रवाई भी शुरू की है। इसके तहत 6 ढाबों और रेस्टोरेंट पर दबिश देकर 65 बोतल देसी-विदेशी शराब जब्त की गई। वहीं संदिग्ध ट्रकों और कंटेनरों की भी सघन तलाशी ली गई।
विभाग के अनुसार कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देश पर जिले में यह कार्रवाई की गई। डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान महाकाल ढाबा, मां भगवती रेस्टोरेंट एवं ढाबा, ठाकुर श्री ढाबा, बाबा ढाबा, राजपूत ढाबा और जय मां काली ढाबा की जांच की गई। इन छह स्थानों से कुल 65 बोतल देसी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई।
इसके अलावा ढाबों पर कार्रवाई के साथ ही हाईवे पर संदिग्ध ट्रकों और कंटेनरों की भी जांच की। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध मदिरा के परिवहन और अन्य अनियमित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
हाईवे पर मालवाहक वाहनों की जांच को अभियान का हिस्सा बनाकर विभाग ने शराब के अवैध कारोबार से जुड़े संभावित ठिकानों और परिवहन मार्गों पर निगरानी बढ़ाने का संकेत दिया है।
अवैध शराब के कारोबार पर जारी रहेगी कार्रवाई
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के बनाने वालों से लेकर इसका विक्रय और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ढाबों पर जांच और हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की तलाशी के जरिये नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
संबंधित समाचार

पुलिस ड्राइवर की कंपनियों का नेटवर्क:इन्हीं के जरिए खड़ी की करोड़ों की संपत्तियां; अब तक इतनी का हुआ खुलासा

एक के बाद एक तीन कारों के कांच फोड़े:नशेड़ियों ने मचाया आतंक; आधी रात में सड़कों पर खड़ी कारों को बनाया निशाना

पटाखा बाजार में विवाद के बाद अब एसोसिएशन को काम देने की मांग

नाम छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया:मासूम से भी दरिंदगी

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:कम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने पर चर्चा; विकास योजनाओं के लिए 3378 करोड़ की स्वीकृति

वीडियो देखिये, पति पार्किंग में गया और 26 सेकंड में गायब हुई पत्नी:20 दिन बाद लौटी तो बोली- भागी नहीं, लिफ्ट ली थी; पुलिस को बताई अलग कहानी

फायरिंग रेंज में पड़ा बम फटा:बुजुर्ग की हुई मौत

वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना:बोले- देशहित नहीं; अपने राजनीतिक एजेंडे की चिंता, 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ’ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान

महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक का शव:शरीर पर मिले चोट के निशान कैमरे में दिखा पीछे के रास्ते से फ्लैट में जाता हुआ

विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा:रैकी के बाद आधी रात को फॉर्च्यूनर कार से मारी टक्कर

तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे:रहवासियों का आरोप- अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं; सड़कें भी बदहाल, विकास के बिना संपत्ति कर वसूली पर उठाए सवाल

इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट:महिला वार्ड में जाने से रोका तो युवक ने किया हमला; डॉक्टरों से भी भिड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी:1.10 करोड़ की रॉयल्टी पर अड़ंगा

वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत:पल्हर नगर में खड़ी कई कारों के कांच फोड़े; रहवासियों में नाराजगी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर:50 हजार वर्गफीट से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार:इतने हुए घायल; खंभे से टकराने के बाद पलटने से बची

एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन:जांच और सेवा से बर्खास्तगी की मांग

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त:गृह प्रमुख सचिव को खुद होना होगा पेश; इस पर मांगा जवाब

वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर:प्राधिकरण की 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त; प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!