400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी: 1.10 करोड़ की रॉयल्टी पर अड़ंगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

पूर्व विधायक संजय शुक्ला की रॉयल्टी माफी की मांग खारिज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से पांच सितारा होटल बनवा रहे पूर्व विधायक संजय शुक्ला को खनिज रॉयल्टी के मामले में जिला प्रशासन से झटका लगा है। लवकुश चौराहे के पास निर्माणाधीन ग्रैंड हयात होटल की खुदाई से निकलने वाली गिट्टी-मुरम पर करीब 1.10 करोड़ रुपए की रॉयल्टी माफी के लिए दिए गए उनके आवेदन को प्रशासन ने खारिज कर दिया।
शुक्ला ने दलील दी थी कि खुदाई से निकलने वाली खनिज सामग्री का उपयोग होटल निर्माण में ही किया जाएगा, इसलिए नियमानुसार रॉयल्टी नहीं लगनी चाहिए। हालांकि, प्रशासन ने उनकी मांग स्वीकार नहीं की। अब इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
11.5 एकड़ जमीन पर बन रहा पांच सितारा होटल
संजय शुक्ला की कंपनी क्रिविश हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने हयात समूह के साथ होटल निर्माण के लिए करीब 400 करोड़ रुपए का समझौता किया है। लवकुश चौराहे के पास 11.5 एकड़ जमीन पर ग्रैंड हयात पांच सितारा होटल बनाया जा रहा है।
फिलहाल निर्माण के लिए बेसमेंट की खुदाई चल रही है। इस दौरान बड़ी मात्रा में गिट्टी और मुरम निकल रही है, जिसे हटाने और परिवहन के लिए खनिज विभाग की अनुमति आवश्यक है।
दो लाख क्यूबिक मीटर सामग्री का दिया हवाला
खुदाई से निकलने वाली खनिज सामग्री के परिवहन की अनुमति लेने के बाद करीब 1.10 करोड़ रुपए की रॉयल्टी और कर की राशि सामने आई। इसके बाद शुक्ला ने अपर कलेक्टर (खनिज) पंवार नवजीवन विजय के समक्ष रॉयल्टी माफ करने के लिए आवेदन दिया।
इसमें करीब दो लाख क्यूबिक मीटर गिट्टी-मुरम निकलने का अनुमान बताते हुए दावा किया गया कि सामग्री का इस्तेमाल होटल निर्माण में ही होगा और उसे दूसरी जगह नहीं ले जाया जाएगा।
आवेदन में नियमों का हवाला देते हुए रॉयल्टी से छूट मांगी गई। तर्क यह था कि खुदाई से निकली सामग्री का उपयोग उसी स्थल पर निर्माण कार्य में किए जाने की स्थिति में नियमानुसार रॉयल्टी नहीं लगनी चाहिए।
12 हजार से ज्यादा डंपर सामग्री पर सवाल
प्रशासन ने आवेदन स्वीकार नहीं किया। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, करीब दो लाख क्यूबिक मीटर गिट्टी-मुरम की मात्रा 12 हजार से अधिक डंपरों के बराबर बैठती है। इसकी बाजार कीमत चार करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है।
इतनी बड़ी मात्रा में सामग्री के होटल निर्माण में इस्तेमाल किए जाने के दावे पर सवाल उठे और रॉयल्टी माफी का आवेदन खारिज कर दिया गया। अधिकारियों ने आवेदन खारिज किए जाने की पुष्टि की है।
140 करोड़ के अवैध खनन का मामला भी लंबित... संजय शुक्ला के खिलाफ करीब 140 करोड़ रुपए के कथित अवैध खनन और पेनल्टी से जुड़ा एक अन्य मामला भी लंबे समय से अपर कलेक्टर न्यायालय में चल रहा है। इस मामले में राहत के लिए अन्य आरोपियों ने हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन प्रकरण वापस अपर कलेक्टर न्यायालय पहुंच गया। मामला फिलहाल लंबित है।
2023 में घोषित की थी 217 करोड़ की संपत्ति... संजय शुक्ला 2018 से 2023 तक कांग्रेस के विधायक रहे थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे में उन्होंने करीब 217 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी। वे विभिन्न कारोबारों से जुड़े हैं और उनकी कई कंपनियां भी हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पति पार्किंग में गया और 26 सेकंड में गायब हुई पत्नी:20 दिन बाद लौटी तो बोली- भागी नहीं, लिफ्ट ली थी; पुलिस को बताई अलग कहानी

फायरिंग रेंज में पड़ा बम फटा:बुजुर्ग की हुई मौत

वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना:बोले- देशहित नहीं; अपने राजनीतिक एजेंडे की चिंता, 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ’ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान

महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक का शव:शरीर पर मिले चोट के निशान कैमरे में दिखा पीछे के रास्ते से फ्लैट में जाता हुआ

विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा:रैकी के बाद आधी रात को फॉर्च्यूनर कार से मारी टक्कर

तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे:रहवासियों का आरोप- अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं; सड़कें भी बदहाल, विकास के बिना संपत्ति कर वसूली पर उठाए सवाल

इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट:महिला वार्ड में जाने से रोका तो युवक ने किया हमला; डॉक्टरों से भी भिड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत:पल्हर नगर में खड़ी कई कारों के कांच फोड़े; रहवासियों में नाराजगी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर:50 हजार वर्गफीट से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार:इतने हुए घायल; खंभे से टकराने के बाद पलटने से बची

एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन:जांच और सेवा से बर्खास्तगी की मांग

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त:गृह प्रमुख सचिव को खुद होना होगा पेश; इस पर मांगा जवाब

वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर:प्राधिकरण की 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त; प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम

दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई:2 गोदामों से बड़ी मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड जब्त; बिना लाइसेंस हो रहा था भंडारण

वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील:दूसरी तरफ सड़कों पर ऐसे बहाया जा रहा पानी; महापौर की गली-गली समझाइश

वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ:1 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत; वहीं लटका रह गया शव, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा

पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी:एक साथ पंखे से लटके मिले शव; चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर नई व्यवस्था लागू:इस पर लगाई पूरी तरह से रोक; अब ऐसे करना होगा आवेदन

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा:महिला और पुरुष की मौके पर मौत; अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!