वीडियो देखिये, पति पार्किंग में गया और 26 सेकंड में गायब हुई पत्नी: 20 दिन बाद लौटी तो बोली- भागी नहीं, लिफ्ट ली थी; पुलिस को बताई अलग कहानी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
पति बाइक पार्क करने गया और महज 26 सेकंड बाद लौटा तो पत्नी गायब थी। चिड़ियाघर के बाहर हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में युवती दूसरी बाइक पर बैठकर जाती दिखाई दी। करीब 20 दिन बाद वह खुद लौट आई, लेकिन पुलिस को जो कहानी बताई, उससे मामले में कई सवाल खड़े हो गए।
युवती का कहना है कि वह भागी नहीं थी, बल्कि उसने बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। उसके मुताबिक, बाइक सवार उसे बहोड़ापुर के मोतीझील इलाके में छोड़ गया, जहां रास्ता भटकने के बाद वह एक झोंपड़ी में रहने लगी। अब वह पति के साथ जाने से इनकार कर रही है और किसी बॉयफ्रेंड के होने की बात भी नकार रही है।
26 सेकंड में गायब हुई पत्नी, CCTV में दूसरी बाइक पर बैठी दिखी
मामला 6 अक्टूबर का है। शिवपुरी निवासी करण रजक अपनी 18 वर्षीय पत्नी सुहाना के साथ ग्वालियर में एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के बाद सुहाना ने चिड़ियाघर घूमने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों बाइक से फूलबाग स्थित चिड़ियाघर पहुंचे।
दोपहर 3 बजकर 9 मिनट 29 सेकंड पर सुहाना ने पति से बाइक पार्किंग में खड़ी करने के लिए कहा। करण बाइक लेकर पार्किंग की ओर गया और 3 बजकर 9 मिनट 55 सेकंड पर वापस लौटा तो सुहाना वहां नहीं मिली। उसने आसपास तलाश की और कई बार फोन लगाया, लेकिन मोबाइल बंद मिला।
परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो पड़ाव थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें करण के जाने के बाद एक दूसरी बाइक आती दिखाई दी। फुटेज में सुहाना दौड़कर उस बाइक पर बैठती नजर आई।
20 दिन बाद लौटी, बोली- लिफ्ट लेकर गई थी
करीब 20 दिन बाद सुहाना के लौटने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह बाइक सवार के साथ भागी नहीं थी, बल्कि लिफ्ट लेकर गई थी। उसके अनुसार, बाइक सवार उसे बहोड़ापुर के मोतीझील इलाके में छोड़ गया था। इसके बाद रास्ता भटकने पर वह एक झोंपड़ी में रहने लगी।
हालांकि, उसके इस बयान से पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हुए। पति के पार्किंग में जाते ही वह दूसरी बाइक पर क्यों बैठी? जिस स्थान पर झोंपड़ी में रहने की बात कही जा रही है, वह कहां है? इन सवालों के जवाब को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
पति के साथ जाने से इनकार, बॉयफ्रेंड होने से भी किया इनकार
सुहाना के लौटने के बाद पुलिस ने उसके पति करण को बुलाया और उसके बयान लिए। पुलिस ने जब सुहाना से पति के साथ शिवपुरी जाने के बारे में पूछा, तो उसने इनकार कर दिया। पुलिस ने कथित बॉयफ्रेंड के साथ जाने का विकल्प भी रखा, लेकिन युवती ने कहा कि उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है।
इस तरह उसने पति और किसी अन्य युवक के साथ जाने से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, युवती बालिग है। फिलहाल उसे नारी निकेतन भेजने की तैयारी की जा रही है।
100 से ज्यादा जगहों के CCTV फुटेज खंगाले
युवती की तलाश के दौरान पुलिस ने 100 से अधिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी, लेकिन शुरुआती दौर में उसका पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक, उसके मोबाइल की लोकेशन मुरैना के एक गांव में भी मिली थी। टीम वहां पहुंची, लेकिन युवती नहीं मिली।
पुलिस का कहना है कि उसकी लोकेशन ग्वालियर के आसपास के शहरों में भी मिल रही थी। हालांकि, वह इन दिनों कहां रही और किन परिस्थितियों में वापस लौटी, इस बारे में पूरी जानकारी सामने आना बाकी है।
पहले भी घर से गायब होने का रिकॉर्ड
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुहाना पिछले तीन वर्षों में तीन बार घर से लापता हो चुकी है। पहली घटना: वह मुरैना से गायब हुई थी। बाद में पुलिस ने उसे तलाश लिया था।
दूसरी घटना: करीब दो साल पहले, नाबालिग रहते हुए वह महाराजपुरा के डीडी नगर से अरमान नाम के युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे बरामद किया था और युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। तीसरी घटना: बालिग होने के बाद उसकी शादी शिवपुरी में हुई। शादी के बाद वह पति के साथ ग्वालियर आई और 6 अक्टूबर को चिड़ियाघर के बाहर से लापता हो गई।
पुलिस ने क्या कहा?
पड़ाव थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव के मुताबिक, युवती अपने आप वापस लौटी है। उसकी गुमशुदगी दर्ज होने के कारण पुलिस ने उसके बयान लिए हैं। युवती का कहना है कि वह लिफ्ट लेकर गई थी। फिलहाल उसे नारी निकेतन भेजने की तैयारी की जा रही है।
संबंधित समाचार

नाम छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया:मासूम से भी दरिंदगी

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:कम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने पर चर्चा; विकास योजनाओं के लिए 3378 करोड़ की स्वीकृति

फायरिंग रेंज में पड़ा बम फटा:बुजुर्ग की हुई मौत

वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना:बोले- देशहित नहीं; अपने राजनीतिक एजेंडे की चिंता, 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ’ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान

महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक का शव:शरीर पर मिले चोट के निशान कैमरे में दिखा पीछे के रास्ते से फ्लैट में जाता हुआ

विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा:रैकी के बाद आधी रात को फॉर्च्यूनर कार से मारी टक्कर

तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे:रहवासियों का आरोप- अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं; सड़कें भी बदहाल, विकास के बिना संपत्ति कर वसूली पर उठाए सवाल

इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट:महिला वार्ड में जाने से रोका तो युवक ने किया हमला; डॉक्टरों से भी भिड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी:1.10 करोड़ की रॉयल्टी पर अड़ंगा

वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत:पल्हर नगर में खड़ी कई कारों के कांच फोड़े; रहवासियों में नाराजगी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर:50 हजार वर्गफीट से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार:इतने हुए घायल; खंभे से टकराने के बाद पलटने से बची

एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन:जांच और सेवा से बर्खास्तगी की मांग

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त:गृह प्रमुख सचिव को खुद होना होगा पेश; इस पर मांगा जवाब

वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर:प्राधिकरण की 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त; प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम

दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई:2 गोदामों से बड़ी मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड जब्त; बिना लाइसेंस हो रहा था भंडारण

वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील:दूसरी तरफ सड़कों पर ऐसे बहाया जा रहा पानी; महापौर की गली-गली समझाइश

वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ:1 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत; वहीं लटका रह गया शव, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा

पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी:एक साथ पंखे से लटके मिले शव; चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!