खबर
Top News

पटाखा बाजार में विवाद के बाद अब एसोसिएशन को काम देने की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अक्टूबर 2026, 2:43 pm
शेयर करें:
पटाखा बाजार में विवाद के बाद अब एसोसिएशन को काम देने की मांग

व्यापारियों का आरोप-पिछले साल प्रति दुकान 25 हजार रुपए वसूले: इस बार 5 हजार बढ़ाकर 30 हजार देने का दबाव; प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली के अस्थायी पटाखा बाजारों में दुकान निर्माण और वसूली को लेकर विवाद गहराने लगा है। दशहरा मैदान पटाखा एसोसिएशन ने दुकान निर्माण का टेंडर जारी करने के बजाय यह काम एसोसिएशन को सौंपने की मांग की है।

एसोसिएशन में विधानसभा क्रमांक 4 से विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ संरक्षक, पार्षद जीतू राठौर सलाहकार और घनश्याम साहू अध्यक्ष सहित कई अन्य पदाधिकारी भी हैं।

अस्थायी पटाखा व्यापारियों ने आरोप लगाया गया है कि पिछले वर्ष अस्थायी दुकानों के निर्माण के नाम पर व्यापारियों से प्रति दुकान 25 हजार रुपए वसूले गए थे, जबकि इस वर्ष इसमें 5 हजार रुपए की बढ़ोतरी कर 30 हजार रुपए मांगे जा रहे हैं। व्यापारियों ने इस राशि को अवैध वसूली बताते हुए सवाल उठाए हैं।

टेंडर के बजाय एसोसिएशन को निर्माण की जिम्मेदारी देने की मांग- दशहरा मैदान पटाखा एसोसिएशन ने अपने आवेदन में कहा है कि मैदान में लगने वाली अस्थायी पटाखा दुकानों के निर्माण का टेंडर जारी नहीं किया जाए, बल्कि निर्माण की जिम्मेदारी व्यापारी एसोसिएशन को सौंपी जाए।

एसोसिएशन का तर्क है कि इससे व्यापारी आपसी सहमति से व्यवस्था कर सकेंगे और उन्हें छह से सात दिनों तक व्यवस्थित रूप से कारोबार करने का अवसर मिलेगा। इस मांग के समर्थन में व्यापारियों के हस्ताक्षर भी दिए जाने की बात आवेदन में कही गई है।

पिछले साल 25 हजार, इस बार 30 हजार रुपए का आरोप- अस्थायी पटाखा व्यापारी के अनुसार पिछले वर्ष प्रति दुकान 25 हजार रुपए लिए गए थे। इस बार कथित तौर पर 5 हजार रुपए बढ़ाकर 30 हजार रुपए देने होंगे।

व्यापारियों ने सवाल उठाया है कि दुकान निर्माण के लिए ली जाने वाली राशि किस आधार पर तय की जा रही है और इसकी आधिकारिक दर क्या है।

यदि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली जा रही है, तो प्रशासन को इसकी जांच कर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। वहीं, निर्माण की लागत, टेंडर की शर्तों और व्यापारियों से ली जाने वाली रकम का रिकॉर्ड सार्वजनिक होने से विवाद की स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

खेरची पटाखा बाजार में पारदर्शिता की चुनौती- जिले में अस्थायी खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस के लिए 27 से 30 अक्टूबर तक आवेदन लिए जा रहे हैं और दुकानों का संचालन 3 से 8 नवंबर तक प्रस्तावित है।

प्रशासन ने दुकान आवंटन के लिए लॉटरी, सुरक्षा व्यवस्था और नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। ऐसे में दशहरा मैदान के व्यापारियों की शिकायत ने दुकान निर्माण और शुल्क वसूली की व्यवस्था पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

राऊ एसडीएम लोकेंद्र सिंह सरल ने बताया कि इंदौर मुख्यालय से एक लेटर आया है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर नियम अनुसार कार्य किया जाएगा।

संबंधित समाचार

पुलिस ड्राइवर की कंपनियों का नेटवर्क
Top News

पुलिस ड्राइवर की कंपनियों का नेटवर्क:इन्हीं के जरिए खड़ी की करोड़ों की संपत्तियां; अब तक इतनी का हुआ खुलासा

3 minutes ago
एक के बाद एक तीन कारों के कांच फोड़े
Top News

एक के बाद एक तीन कारों के कांच फोड़े:नशेड़ियों ने मचाया आतंक; आधी रात में सड़कों पर खड़ी कारों को बनाया निशाना

6 minutes ago
6 ठिकानों पर छापेमारी 65 बोतल शराब हुई जब्त
Top News

6 ठिकानों पर छापेमारी 65 बोतल शराब हुई जब्त:आबकारी विभाग का ढाबों पर शिकंजा

11 minutes ago
नाम छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया
Top News

नाम छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया:मासूम से भी दरिंदगी

21 minutes ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:कम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने पर चर्चा; विकास योजनाओं के लिए 3378 करोड़ की स्वीकृति

22 minutes ago
वीडियो देखिये, पति पार्किंग में गया और 26 सेकंड में गायब हुई पत्नी
Top News

वीडियो देखिये, पति पार्किंग में गया और 26 सेकंड में गायब हुई पत्नी:20 दिन बाद लौटी तो बोली- भागी नहीं, लिफ्ट ली थी; पुलिस को बताई अलग कहानी

23 minutes ago
फायरिंग रेंज में पड़ा बम फटा
Top News

फायरिंग रेंज में पड़ा बम फटा:बुजुर्ग की हुई मौत

25 minutes ago
वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना
Top News

वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना:बोले- देशहित नहीं; अपने राजनीतिक एजेंडे की चिंता, 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ’ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान

about 1 hour ago
महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक  का शव
Top News

महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक का शव:शरीर पर मिले चोट के निशान कैमरे में दिखा पीछे के रास्ते से फ्लैट में जाता हुआ

about 1 hour ago
विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा
Top News

विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा:रैकी के बाद आधी रात को फॉर्च्यूनर कार से मारी टक्कर

about 1 hour ago
तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे
Top News

तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे:रहवासियों का आरोप- अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं; सड़कें भी बदहाल, विकास के बिना संपत्ति कर वसूली पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट
Top News

इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट:महिला वार्ड में जाने से रोका तो युवक ने किया हमला; डॉक्टरों से भी भिड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

about 1 hour ago
400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी
Top News

400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी:1.10 करोड़ की रॉयल्टी पर अड़ंगा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत
Top News

वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत:पल्हर नगर में खड़ी कई कारों के कांच फोड़े; रहवासियों में नाराजगी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

about 1 hour ago
सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर
Top News

सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर:50 हजार वर्गफीट से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

about 1 hour ago
VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार
Top News

VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार:इतने हुए घायल; खंभे से टकराने के बाद पलटने से बची

about 2 hours ago
एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन
Top News

एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन:जांच और सेवा से बर्खास्तगी की मांग

about 2 hours ago
इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त:गृह प्रमुख सचिव को खुद होना होगा पेश; इस पर मांगा जवाब

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर
Top News

वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर:प्राधिकरण की 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त; प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

about 2 hours ago
मिठाई के मनमाने दाम
Top News

मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!