खबर
Top News

विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा: रैकी के बाद आधी रात को फॉर्च्यूनर कार से मारी टक्कर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अक्टूबर 2026, 1:49 pm
शेयर करें:
विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा

ओवरटेक कर कार के आगे गाड़ी अड़ाकर धमकाया

शिकायत के 20 दिन बाद केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों शहर में आधी रात को कार से जा रहे विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव को फॉर्च्यूनर सवार तीन-चार अज्ञात बदमाशों द्वारा टक्कर मारने के बाद धमकी देने का मामला सामने आया था।

पहले उसकी कार को पीछे से टक्कर मारी गई, फिर ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया गया। वह किसी तरह कार रिवर्स कर वहां से निकला तो बदमाशों ने पीछा किया और धमकियां दीं। मामले में 20 दिन पहले हुई शिकायत के बाद कल जाकर लसूड़िया पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हालांकि पुलिस बदमाशों का पता अब भी नहीं लगा पाई है। एक तरफ जहां अंकित श्रीवास्तव की जान खतरे में होने की शंका जताई जा रही है। वहीं, लसूड़िया पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव निवासी बीसीएम प्लेनेट, निपानिया ने बताया कि 7 अक्टूबर की रात करीब 12.15 बजे वह अपनी कार एमपी09 झेडएल 0015 से जा रहा था।

महालक्ष्मी नगर स्थित जार्डिन होटल के पास एक फॉर्च्यूनर कार ने उसकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद कार ओवरटेक कर उसके सामने लगा दी और रास्ता रोक लिया।

लसूड़िया पुलिस को फुटेज भी उपलब्ध कराए- अंकित के अनुसार फॉर्च्यूनर से तीन-चार अज्ञात व्यक्ति उतरे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। वह अपनी कार पीछे लेकर वहां से निकलने लगा तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पीछा किया। घटनाक्रम से सकते में आया अंकित जैसे-तैसे बचकर होटल पहुंचा और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई तो खुलासा हुआ कि टक्कर मारने वाली गाड़ी पंद्रह मिनट पहले से होटल के बाहर खड़ी थी यानी वह उसकी रेकी कर रहे थे। उसके होटल से निकलते ही उसकी कार का पीछा करने लगे और टक्कर मार दी। अंकित ने फुटेज के आधार पर फॉर्च्यूनर गाड़ी का नंबर एमपी09 एचएस 8787 बताते हुए घटनाक्रम के फुटेज भी लसूड़िया पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।

कार मालिक आया सामने
अंकित श्रीवास्तव पर शहर के एमआईजी, खजराना और हीरानगर थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में सवाल है कि आधी रात को कार रोककर धमकाने वाले कौन थे? हालांकि अंकित ने घटना की रिपोर्ट देरी से दर्ज कराने की वजह व्यवसाय संबंधी काम से बाहर जाना बताई है।

पुलिस फॉर्च्यूनर कार के नंबर के आधार पर कार मालिक राकेश पिता गजानंद राठौर निवासी रिद्धि-सिद्धि अपार्टमेंट (खजराना) के घर जा पहुंची थी। मामले में खास बात यह कि राकेश ने बताया कि वह अनाज व्यवसायी हैं और शारीरिक रूप से 70 प्रतिशत विकलांग हैं। उनका घटना से लेना-देना नहीं है।

संबंधित समाचार

फायरिंग रेंज में पड़ा बम फटा
Top News

फायरिंग रेंज में पड़ा बम फटा:बुजुर्ग की हुई मौत

2 minutes ago
वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना
Top News

वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना:बोले- देशहित नहीं; अपने राजनीतिक एजेंडे की चिंता, 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ’ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान

24 minutes ago
महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक  का शव
Top News

महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक का शव:शरीर पर मिले चोट के निशान कैमरे में दिखा पीछे के रास्ते से फ्लैट में जाता हुआ

41 minutes ago
तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे
Top News

तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे:रहवासियों का आरोप- अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं; सड़कें भी बदहाल, विकास के बिना संपत्ति कर वसूली पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट
Top News

इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट:महिला वार्ड में जाने से रोका तो युवक ने किया हमला; डॉक्टरों से भी भिड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

about 1 hour ago
400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी
Top News

400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी:1.10 करोड़ की रॉयल्टी पर अड़ंगा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत
Top News

वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत:पल्हर नगर में खड़ी कई कारों के कांच फोड़े; रहवासियों में नाराजगी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

about 1 hour ago
सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर
Top News

सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर:50 हजार वर्गफीट से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

about 1 hour ago
VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार
Top News

VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार:इतने हुए घायल; खंभे से टकराने के बाद पलटने से बची

about 1 hour ago
एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन
Top News

एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन:जांच और सेवा से बर्खास्तगी की मांग

about 1 hour ago
इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त:गृह प्रमुख सचिव को खुद होना होगा पेश; इस पर मांगा जवाब

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर
Top News

वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर:प्राधिकरण की 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त; प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

about 1 hour ago
मिठाई के मनमाने दाम
Top News

मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम

about 1 hour ago
दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई
Top News

दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई:2 गोदामों से बड़ी मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड जब्त; बिना लाइसेंस हो रहा था भंडारण

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील
Top News

वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील:दूसरी तरफ सड़कों पर ऐसे बहाया जा रहा पानी; महापौर की गली-गली समझाइश

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ
Top News

वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ:1 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत; वहीं लटका रह गया शव, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा

about 2 hours ago
पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी
Top News

पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी:एक साथ पंखे से लटके मिले शव; चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

about 2 hours ago
पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर नई व्यवस्था लागू
Top News

पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर नई व्यवस्था लागू:इस पर लगाई पूरी तरह से रोक; अब ऐसे करना होगा आवेदन

about 2 hours ago
सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा
Top News

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा:महिला और पुरुष की मौके पर मौत; अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

about 2 hours ago
इंदौर-धार रेल प्रोजेक्ट
Top News

इंदौर-धार रेल प्रोजेक्ट:टनल का सफल ट्रायल पूरा; अब CRS निरीक्षण पर नजर, मंजूरी मिलने के बाद रेल सेवा शुरू होने की दिशा में बढ़ेगा काम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!