एक के बाद एक तीन कारों के कांच फोड़े: नशेड़ियों ने मचाया आतंक; आधी रात में सड़कों पर खड़ी कारों को बनाया निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब लोगों के घरों के बाहर खड़े वाहन भी सुरक्षित नहीं हैं। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर में देर रात अज्ञात नशेड़ी बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया।
बदमाशों ने एक के बाद एक तीन कारों के कांच फोड़कर गाड़ियों में नुकसान पहुंचाया। सुबह जब कार मालिक घरों से बाहर निकले तो अपनी गाड़ियों की हालत देखकर हैरान रह गए। घटना के बाद क्षेत्र के रहवासियों में नाराजगी है।
आरोप है कि इलाके में नशेड़ियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगने से इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पल्हर नगर निवासी बंगाली कारीगर जगन्नाथ हाजरा ने एरोड्रम थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत की है। फरियादी के मुताबिक, देर रात बदमाशों ने कारों के कांच फोड़कर नुकसान पहुंचाया। शिकायत के बाद पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की चुनौती है।
घटना ने इलाके में खड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में नशेड़ियों के उत्पात को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर खड़े वाहनों की हिफाजत को लेकर पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
इधर पुलिस का कहना है, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

पुलिस ड्राइवर की कंपनियों का नेटवर्क:इन्हीं के जरिए खड़ी की करोड़ों की संपत्तियां; अब तक इतनी का हुआ खुलासा

6 ठिकानों पर छापेमारी 65 बोतल शराब हुई जब्त:आबकारी विभाग का ढाबों पर शिकंजा

पटाखा बाजार में विवाद के बाद अब एसोसिएशन को काम देने की मांग

नाम छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया:मासूम से भी दरिंदगी

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:कम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने पर चर्चा; विकास योजनाओं के लिए 3378 करोड़ की स्वीकृति

वीडियो देखिये, पति पार्किंग में गया और 26 सेकंड में गायब हुई पत्नी:20 दिन बाद लौटी तो बोली- भागी नहीं, लिफ्ट ली थी; पुलिस को बताई अलग कहानी

फायरिंग रेंज में पड़ा बम फटा:बुजुर्ग की हुई मौत

वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना:बोले- देशहित नहीं; अपने राजनीतिक एजेंडे की चिंता, 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ’ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान

महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक का शव:शरीर पर मिले चोट के निशान कैमरे में दिखा पीछे के रास्ते से फ्लैट में जाता हुआ

विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा:रैकी के बाद आधी रात को फॉर्च्यूनर कार से मारी टक्कर

तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे:रहवासियों का आरोप- अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं; सड़कें भी बदहाल, विकास के बिना संपत्ति कर वसूली पर उठाए सवाल

इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट:महिला वार्ड में जाने से रोका तो युवक ने किया हमला; डॉक्टरों से भी भिड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी:1.10 करोड़ की रॉयल्टी पर अड़ंगा

वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत:पल्हर नगर में खड़ी कई कारों के कांच फोड़े; रहवासियों में नाराजगी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर:50 हजार वर्गफीट से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार:इतने हुए घायल; खंभे से टकराने के बाद पलटने से बची

एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन:जांच और सेवा से बर्खास्तगी की मांग

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त:गृह प्रमुख सचिव को खुद होना होगा पेश; इस पर मांगा जवाब

वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर:प्राधिकरण की 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त; प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!