खबर
Top News

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: गृह प्रमुख सचिव को खुद होना होगा पेश; इस पर मांगा जवाब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अक्टूबर 2026, 1:25 pm
शेयर करें:
इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और पुराने आदेशों के पालन में लापरवाही को लेकर इंदौर हाईकोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है।

प्रमुख सचिव को खुद होना होगा पेश
कोर्ट ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव को 30 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर यह बताने का आदेश दिया है कि इंदौर की गंभीर ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं।

कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सीमित कर्मचारियों और संसाधनों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।

जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस जय कुमार पिल्लई की खंडपीठ ने प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट्स पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई और पार्किंग की समस्या पर भी निर्देश दिए।

इसके साथ ही इंदौर नगर निगम से आवासीय भवनों के नक्शों में कम से कम दो वाहनों की पार्किंग की जगह तय करने की संभावनाओं पर जवाब मांगा है।

पुराने आदेशों का पालन नहीं होने पर कोर्ट नाराज
इंदौर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए हाईकोर्ट में कई जनहित याचिकाएं लंबित हैं। इनमें सबसे पुरानी याचिका वर्ष 2019 की है।

इन मामलों में कोर्ट समय-समय पर ट्रैफिक सुधारने के निर्देश देता रहा है।

हालिया सुनवाई में याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने अदालत को बताया कि पहले दिए गए निर्देशों का भी प्रभावी ढंग से पालन नहीं हो रहा है।

शहर के प्रमुख यातायात बिंदुओं पर पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात नहीं हैं और व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा।

इस पर खंडपीठ ने नाराजगी जताते हुए गृह विभाग के प्रमुख सचिव को अगली सुनवाई में खुद उपस्थित होने के निर्देश दिए।

उन्हें पुराने आदेशों के पालन और ट्रैफिक सुधार के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी देनी होगी।

प्रमुख चौराहों पर कम से कम चार पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के वकील को निर्देश दिया कि शहर के प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट्स पर कम से कम चार यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

अदालत ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मौके पर ही जुर्माना लगाने या वाहन जब्त करने जैसी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया।

खास तौर पर रॉन्ग साइड से वाहन चलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत बताई गई। कोर्ट का जोर यातायात नियमों के प्रभावी पालन और प्रमुख चौराहों पर व्यवस्था दुरुस्त करने पर रहा।

याचिकाकर्ताओं के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बगड़िया ने अदालत को बताया कि 14 अक्टूबर 2019 को भी प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट्स पर कम से कम दो पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए थे।

उनके मुताबिक, अगस्त 2026 में भी यातायात व्यवस्था को लेकर आदेश जारी हुए थे, लेकिन इनका पालन ठीक से नहीं किया गया।

आवासीय भवनों में दो कारों की पार्किंग पर निगम से जवाब
शहर में बढ़ती पार्किंग समस्या को देखते हुए हाईकोर्ट ने इंदौर नगर निगम से पूछा है कि क्या आवासीय भवनों के निर्माण नक्शे में कम से कम दो वाहनों की पार्किंग के लिए जगह अनिवार्य करने पर विचार किया जा रहा है।

अदालत ने माना कि शहर में पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए मौजूदा इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं।

नगर निगम के वकील को अगली सुनवाई में बताना होगा कि इस दिशा में क्या विचार किया गया है और समस्या के समाधान के लिए कौन-से कदम उठाए जा सकते हैं।

ई-चालान भरने में परेशानी का मुद्दा भी उठा
सुनवाई के दौरान मोबाइल एप के जरिए ई-चालान का भुगतान करने में आ रही दिक्कतों का मुद्दा भी सामने आया।

वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बगड़िया ने अदालत को बताया कि एप खुलने में काफी समय लगता है, जिससे लोगों को ऑनलाइन चालान भरने में परेशानी होती है।

हाईकोर्ट ने संबंधित पक्षों से इस तकनीकी समस्या के समाधान के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है।

अब नगर निगम को अगली सुनवाई में ई-चालान भुगतान व्यवस्था से जुड़ी दिक्कतों और उन्हें दूर करने के प्रयासों पर जवाब देना होगा।

ट्रैफिक सुधार के लिए नई समिति गठित करने के निर्देश
यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के समाधान और विभागों के बीच बेहतर तालमेल के लिए हाईकोर्ट ने नई समिति बनाने के निर्देश भी दिए हैं।

समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त महाधिवक्ता राहुल सेठी करेंगे। इसमें अतिरिक्त महाधिवक्ता कार्यालय के एक अन्य अधिवक्ता को भी शामिल किया जाएगा।

समिति लोगों की शिकायतों और सुझावों पर ध्यान देगी। इसके साथ ही राहुल सेठी और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने का काम करेगी, ताकि ट्रैफिक सुधार से जुड़े मामलों में संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सके।

30 नवंबर को अगली सुनवाई
इंदौर की यातायात व्यवस्था से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर अब 30 नवंबर को अगली सुनवाई होगी।

गृह विभाग के प्रमुख सचिव को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर सरकार के प्रयासों का विवरण देना होगा।

वहीं, नगर निगम को पार्किंग व्यवस्था और ई-चालान एप की तकनीकी समस्याओं पर जवाब देना है।

इन जनहित याचिकाओं में वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बगड़िया के साथ पूर्व पार्षद महेश गर्ग की ओर से अधिवक्ता मनीष यादव और करण बैरागी भी पैरवी कर रहे हैं।

अधिवक्ता अभिनव धनोतकर सहित अन्य वकील भी यातायात और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दे अदालत के सामने रख रहे हैं।

संबंधित समाचार

फायरिंग रेंज में पड़ा बम फटा
Top News

फायरिंग रेंज में पड़ा बम फटा:बुजुर्ग की हुई मौत

1 minute ago
वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना
Top News

वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना:बोले- देशहित नहीं; अपने राजनीतिक एजेंडे की चिंता, 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ’ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान

23 minutes ago
महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक  का शव
Top News

महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक का शव:शरीर पर मिले चोट के निशान कैमरे में दिखा पीछे के रास्ते से फ्लैट में जाता हुआ

41 minutes ago
विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा
Top News

विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा:रैकी के बाद आधी रात को फॉर्च्यूनर कार से मारी टक्कर

about 1 hour ago
तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे
Top News

तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे:रहवासियों का आरोप- अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं; सड़कें भी बदहाल, विकास के बिना संपत्ति कर वसूली पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट
Top News

इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट:महिला वार्ड में जाने से रोका तो युवक ने किया हमला; डॉक्टरों से भी भिड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

about 1 hour ago
400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी
Top News

400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी:1.10 करोड़ की रॉयल्टी पर अड़ंगा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत
Top News

वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत:पल्हर नगर में खड़ी कई कारों के कांच फोड़े; रहवासियों में नाराजगी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

about 1 hour ago
सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर
Top News

सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर:50 हजार वर्गफीट से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

about 1 hour ago
VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार
Top News

VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार:इतने हुए घायल; खंभे से टकराने के बाद पलटने से बची

about 1 hour ago
एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन
Top News

एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन:जांच और सेवा से बर्खास्तगी की मांग

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर
Top News

वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर:प्राधिकरण की 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त; प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

about 1 hour ago
मिठाई के मनमाने दाम
Top News

मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम

about 1 hour ago
दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई
Top News

दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई:2 गोदामों से बड़ी मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड जब्त; बिना लाइसेंस हो रहा था भंडारण

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील
Top News

वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील:दूसरी तरफ सड़कों पर ऐसे बहाया जा रहा पानी; महापौर की गली-गली समझाइश

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ
Top News

वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ:1 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत; वहीं लटका रह गया शव, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा

about 2 hours ago
पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी
Top News

पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी:एक साथ पंखे से लटके मिले शव; चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

about 2 hours ago
पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर नई व्यवस्था लागू
Top News

पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर नई व्यवस्था लागू:इस पर लगाई पूरी तरह से रोक; अब ऐसे करना होगा आवेदन

about 2 hours ago
सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा
Top News

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा:महिला और पुरुष की मौके पर मौत; अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

about 2 hours ago
इंदौर-धार रेल प्रोजेक्ट
Top News

इंदौर-धार रेल प्रोजेक्ट:टनल का सफल ट्रायल पूरा; अब CRS निरीक्षण पर नजर, मंजूरी मिलने के बाद रेल सेवा शुरू होने की दिशा में बढ़ेगा काम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!