महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक का शव: शरीर पर मिले चोट के निशान कैमरे में दिखा पीछे के रास्ते से फ्लैट में जाता हुआ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी नगर इलाके में सोमवार देर रात कमल रेसीडेंस के एक फ्लैट में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक अपनी महिला मित्र से मिलने पहुंचा था। रात में महिला ने पड़ोसी को घर में शव पड़ा होने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल के आसपास कैमरे में युवक फ्लैट के पीछे के रास्ते से प्रवेश करता दिखाई दिया। पुलिस मौत की वजह और फ्लैट में हुई गतिविधियों की जांच कर रही है।
गांधीनगर टीआई अनिल यादव के अनुसार मृतक की पहचान छोटा बांगड़दा निवासी निर्मल राजपूत के रूप में हुई है। निर्मल महिला मित्र से मिलने कमल रेसीडेंस स्थित उसके फ्लैट पर पहुंचा था। जबकि महिला किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गई थी। लौटकर देखा तो घर में शव पड़ा मिला।
रात में महिला ने पड़ोसी को घर में शव होने की जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसी ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को जिला अस्पताल भिजवाया। जांच के दौरान सामने आया कि निर्मल फ्लैट में पीछे के रास्ते से आया था।
यह गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर फ्लैट में दाखिल होने के बाद हुई मौत को लेकर जानकारी जुटा रही है। खास बात यह कि निर्मल के शरीर पर मिले चोट के निशानों ने मामले को संदिग्ध बना दिया है। हालांकि, चोटें कैसे आईं और उनका मौत से क्या संबंध है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत का खुलासा
गांधी नगर थाना टीआई के अनुसार मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। निर्मल के परिवार में पत्नी और बेटी हैं।
संबंधित समाचार

फायरिंग रेंज में पड़ा बम फटा:बुजुर्ग की हुई मौत

वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना:बोले- देशहित नहीं; अपने राजनीतिक एजेंडे की चिंता, 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ’ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान

विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा:रैकी के बाद आधी रात को फॉर्च्यूनर कार से मारी टक्कर

तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे:रहवासियों का आरोप- अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं; सड़कें भी बदहाल, विकास के बिना संपत्ति कर वसूली पर उठाए सवाल

इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट:महिला वार्ड में जाने से रोका तो युवक ने किया हमला; डॉक्टरों से भी भिड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी:1.10 करोड़ की रॉयल्टी पर अड़ंगा

वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत:पल्हर नगर में खड़ी कई कारों के कांच फोड़े; रहवासियों में नाराजगी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर:50 हजार वर्गफीट से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार:इतने हुए घायल; खंभे से टकराने के बाद पलटने से बची

एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन:जांच और सेवा से बर्खास्तगी की मांग

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त:गृह प्रमुख सचिव को खुद होना होगा पेश; इस पर मांगा जवाब

वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर:प्राधिकरण की 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त; प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम

दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई:2 गोदामों से बड़ी मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड जब्त; बिना लाइसेंस हो रहा था भंडारण

वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील:दूसरी तरफ सड़कों पर ऐसे बहाया जा रहा पानी; महापौर की गली-गली समझाइश

वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ:1 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत; वहीं लटका रह गया शव, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा

पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी:एक साथ पंखे से लटके मिले शव; चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर नई व्यवस्था लागू:इस पर लगाई पूरी तरह से रोक; अब ऐसे करना होगा आवेदन

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा:महिला और पुरुष की मौके पर मौत; अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

इंदौर-धार रेल प्रोजेक्ट:टनल का सफल ट्रायल पूरा; अब CRS निरीक्षण पर नजर, मंजूरी मिलने के बाद रेल सेवा शुरू होने की दिशा में बढ़ेगा काम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!