खबर
Top News

फायरिंग रेंज में पड़ा बम फटा: बुजुर्ग की हुई मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अक्टूबर 2026, 2:34 pm
शेयर करें:
फायरिंग रेंज में पड़ा बम फटा

महू फायरिंग रेंज में सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

जंगल से बेटे को फोन कर पिता ने बताया, मुझे बम के छर्रे लग गए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जंगल में लकड़ी बीनने गए एक बुजुर्ग की वहां पड़े बम ने जान ले ली। बम फटने से गंभीर घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद एक बार फिर फायरिंग रेंज में अभ्यास के बाद पड़े रह जाने वाले बमों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए।

पहले भी इस क्षेत्र में ऐसे हादसों में लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बड़गोंदा पुलिस के अनुसार मृतक हजारीलाल पिता उमरावसिंह गिरवाल (55) निवासी कैलोद कुटी है। बेटे आकाश ने बताया सोमवार सुबह पिता लकड़ी बीनने के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान वहां पड़ा बम फटा, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने फोन कर बताया कि उन्हें गोली लग गई और वह घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही आकाश अन्य लोगों के साथ जंगल पहुंचा। वहां पिता की पीठ पर गंभीर चोट थी।

परिजन उन्हें तत्काल महू के मध्यभारत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले के अनुसार हजारीलाल के अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। मृतक के बेटे और अन्य परिजन के बयान लेकर जांच की जा रही है।

यहां पहले भी हो चुके हैं हादसे
बेरछा रेंज के जंगल में इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी फायरिंग रेंज में मवेशी चराने और लकड़ी बीनने गए ग्रामीण हादसों का शिकार हो चुके हैं। पूर्व में ऐसे हादसों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

सेना की फायरिंग प्रैक्टिस के बाद कई बार ऐसे बम मौके पर पड़े रह जाते हैं, जो अभ्यास के दौरान फट नहीं पाते। जंगल में आने-जाने वाले ग्रामीण अनजाने में इनकी चपेट में आ जाते हैं। वहीं कुछ ग्रामीण बमों से लोहा, तांबा और पीतल जैसी धातुएं निकालने के लिए उन्हें उठाकर ले जाते हैं।

इस दौरान बम फटने से गंभीर हादसे होते हैं। फायरिंग रेंज में होने वाले हादसों को रोकने के लिए पूर्व में पुलिस की ओर से सेना को क्षेत्र में तार फेंसिंग कराने के संबंध में पत्र भेजे जा चुके हैं। ग्रामीणों को भी ऐसे खतरनाक क्षेत्रों में जाने और संदिग्ध विस्फोटक वस्तुओं से दूर रहने की हिदायत दी जाती रही है। इसके बावजूद हादसे थम नहीं रहे।

संबंधित समाचार

नाम छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया
Top News

नाम छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया:मासूम से भी दरिंदगी

2 minutes ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:कम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने पर चर्चा; विकास योजनाओं के लिए 3378 करोड़ की स्वीकृति

3 minutes ago
वीडियो देखिये, पति पार्किंग में गया और 26 सेकंड में गायब हुई पत्नी
Top News

वीडियो देखिये, पति पार्किंग में गया और 26 सेकंड में गायब हुई पत्नी:20 दिन बाद लौटी तो बोली- भागी नहीं, लिफ्ट ली थी; पुलिस को बताई अलग कहानी

3 minutes ago
वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना
Top News

वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना:बोले- देशहित नहीं; अपने राजनीतिक एजेंडे की चिंता, 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ’ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान

27 minutes ago
महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक  का शव
Top News

महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक का शव:शरीर पर मिले चोट के निशान कैमरे में दिखा पीछे के रास्ते से फ्लैट में जाता हुआ

about 1 hour ago
विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा
Top News

विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा:रैकी के बाद आधी रात को फॉर्च्यूनर कार से मारी टक्कर

about 1 hour ago
तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे
Top News

तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे:रहवासियों का आरोप- अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं; सड़कें भी बदहाल, विकास के बिना संपत्ति कर वसूली पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट
Top News

इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट:महिला वार्ड में जाने से रोका तो युवक ने किया हमला; डॉक्टरों से भी भिड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

about 1 hour ago
400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी
Top News

400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी:1.10 करोड़ की रॉयल्टी पर अड़ंगा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत
Top News

वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत:पल्हर नगर में खड़ी कई कारों के कांच फोड़े; रहवासियों में नाराजगी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

about 1 hour ago
सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर
Top News

सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर:50 हजार वर्गफीट से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

about 1 hour ago
VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार
Top News

VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार:इतने हुए घायल; खंभे से टकराने के बाद पलटने से बची

about 1 hour ago
एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन
Top News

एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन:जांच और सेवा से बर्खास्तगी की मांग

about 1 hour ago
इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त:गृह प्रमुख सचिव को खुद होना होगा पेश; इस पर मांगा जवाब

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर
Top News

वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर:प्राधिकरण की 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त; प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

about 1 hour ago
मिठाई के मनमाने दाम
Top News

मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम

about 1 hour ago
दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई
Top News

दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई:2 गोदामों से बड़ी मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड जब्त; बिना लाइसेंस हो रहा था भंडारण

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील
Top News

वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील:दूसरी तरफ सड़कों पर ऐसे बहाया जा रहा पानी; महापौर की गली-गली समझाइश

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ
Top News

वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ:1 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत; वहीं लटका रह गया शव, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा

about 2 hours ago
पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी
Top News

पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी:एक साथ पंखे से लटके मिले शव; चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!