वीडियो देखिये, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिली रफ्तार: केंद्रीय मंत्री ने किया कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना का निरीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 को लेकर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास एवं आधारभूत संरचना कार्यों की समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ उज्जैन में कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने परियोजना की प्रगति और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत कान्ह नदी पर एक बैराज का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य कान्ह नदी के दूषित जल को शिप्रा नदी में मिलने से रोकना है। इसके लिए विशेष क्लोज डक्ट प्रणाली विकसित की जा रही है, जिसके माध्यम से दूषित जल को लगभग 30 किलोमीटर दूर गंभीर बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। इससे शिप्रा नदी के जल की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी और श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं निर्मल जल उपलब्ध कराया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सिंहस्थ-2028 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को शुद्ध शिप्रा जल में स्नान की सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और नदी पुनर्जीवन को भी सरकार समान महत्व दे रही है।
करीब 30 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली इस परियोजना को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। अधिकारियों के अनुसार इसे आगामी 25 वर्षों तक संभावित जनसंख्या वृद्धि और बढ़ते जल प्रवाह को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि लंबे समय तक इसका लाभ मिलता रहे।
परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी इसकी भूमिगत टनल है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 12 किलोमीटर निर्धारित की गई है। अब तक 8.15 किलोमीटर टनल की खुदाई का कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष कार्य तेजी से प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर अधिकारियों से चर्चा की तथा परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
सरकार का मानना है कि परियोजना पूर्ण होने के बाद शिप्रा नदी को प्रदूषण से बचाने में बड़ी सफलता मिलेगी। साथ ही उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में यह परियोजना सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक मानी जा रही है।
निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि परियोजना के शेष कार्यों को तय समयसीमा में पूरा कर लिया जाएगा, ताकि सिंहस्थ-2028 से पहले श्रद्धालुओं को स्वच्छ शिप्रा का लाभ मिल सके।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!