खबर
Top News

वीडियो देखिये, रीजनल पार्क में ‘ऑपरेशन मजनू’: सादे कपड़ों में थी महिला आरक्षक; दो युवकों ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 मई 2026, 1:17 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए रविवार रात रीजनल पार्क क्षेत्र में गुप्त स्टिंग ऑपरेशन चलाया। राजेंद्र नगर थाना पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सिक्रेट मिडनाइट” और “ऑपरेशन मजनू” के तहत की गई इस कार्रवाई में दो मनचलों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

लगातार मिल रही थी शिकायतें
पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि रीजनल पार्क इलाके में युवतियों से छेड़छाड़, सीटी बजाने और फब्तियां कसने की घटनाएं बढ़ रही हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए संतोष कुमार सिंह और मयंक अवस्थी के निर्देश पर विशेष अभियान शुरू किया गया।

सादे कपड़ों में उतारी गईं महिला आरक्षक
योजना के तहत महिला पुलिसकर्मियों और सिविल ड्रेस में जवानों की टीम बनाई गई। रविवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दो महिला आरक्षकों को आम युवतियों की तरह सादे कपड़ों में रीजनल पार्क क्षेत्र में भेजा गया, जबकि आसपास पुलिस की बैकअप टीम तैनात रही।

फब्तियां कसते ही दबोचे गए आरोपी
जैसे ही महिला आरक्षक पार्क क्षेत्र में पहुंचीं, वहां मौजूद दो युवकों ने सीटी बजाना शुरू कर दिया और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इसी दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें रोका और पीछे से मौजूद टीम ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि आरोपियों को भनक तक नहीं लगी कि वे पुलिस के जाल में फंस चुके हैं।

45 मिनट में ऑपरेशन सफल, रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
करीब 45 मिनट के भीतर यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है। उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

जारी रहेगा अभियान
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर में महिलाओं की सुरक्षा और भरोसा मजबूत किया जा सके।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 5 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 6 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 6 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 6 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 6 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 6 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 6 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 6 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 6 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 6 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 6 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 6 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 6 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 7 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 7 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 7 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 7 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!