वीडियो देखिये, कांग्रेस पार्षद किस बात पर सड़क पर लेट गए: अफसरों के पैरों में गिरकर क्या मांगा; किस समस्या को लेकर लोगों का प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी के बीच इंदौर में पानी संकट अब सड़कों पर उतर आया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में पानी की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा पालदा चौराहे पर हुए उस अनोखे प्रदर्शन की हो रही है, जहां कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने जमीन पर दंडवत होकर पानी की गुहार लगाई।
पालदा क्षेत्र में रहवासियों के साथ पहुंचे कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी ने पहले चक्का जाम किया, फिर अधिकारियों तक रेंगते हुए पहुंचे और उनके पैरों में गिर पड़े। उन्होंने कहा, “सर पानी नहीं है… पानी दिलवा दो… जनता मर जाएगी।” इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। लोगों का कहना था कि इलाके में कई दिनों से नियमित पानी सप्लाई नहीं हो रही है और टैंकर व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है।
प्रदर्शन के चलते पालदा चौराहे पर लंबा जाम लग गया। कई यात्री सिटी बसों में घंटों फंसे रहे। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तुरंत पानी सप्लाई शुरू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भीषण गर्मी में जल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं।
रहवासियों ने बताया कि कई कॉलोनियों में पिछले चार दिनों से पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को महंगे दामों पर निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। कई परिवारों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि सुबह से देर रात तक पानी के इंतजार में रहना पड़ता है, लेकिन सप्लाई नहीं आती।
कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान नर्मदा लाइन से नियमित जल सप्लाई, पर्याप्त टैंकर व्यवस्था और स्थायी समाधान की मांग उठाई। उनका कहना है कि हर साल गर्मियों में यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस योजना लागू नहीं कर पा रहा।
इधर दीनदयाल उपाध्याय चौराहा और सुखलिया जोन-5 क्षेत्र में भी कांग्रेस नेताओं और स्थानीय रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कई जगह सड़क पर बैठकर नारेबाजी की गई। वार्ड-27 में पार्षद राजू भदौरिया के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पहले चल रही निःशुल्क पानी वितरण व्यवस्था बंद कर दी गई है, जिससे संकट और ज्यादा गहरा गया है।
प्रदर्शन के दौरान महापौर और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हुई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी संकट का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी लगातार बढ़ रही है और यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!