देखिए वीडियो, पहाड़ नदी में समाया: सड़कें मलबे से बंद; बाढ़-भूस्खलन से इतनी मौतें, नदी खतरे के निशान से ऊपर, क्रूज बहकर पुल से टकराया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, काठमांडू।
नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा कर दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।
इसी बीच पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देशभर में 272 आपदा-संबंधी घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें 21 लोगों की मौत हुई, 4 लोग लापता हैं और 26 लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा 97 घटनाएं भूस्खलन की रहीं।
कुछ सेकेंड में नदी में समा गया पहाड़
भारी बारिश के बीच नेपाल के पर्वतीय इलाके में पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में जा गिरा। वायरल वीडियो में चट्टानों, मिट्टी और मलबे का पूरा हिस्सा कुछ ही सेकेंड में ढलान से नीचे गिरता दिखाई दे रहा है।
भूस्खलन के कारण नदी का प्रवाह प्रभावित हुआ और आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया। लगातार बारिश के चलते कई जगह सड़कें भी मलबे से बंद हो गई हैं।
272 घटनाओं में 21 लोगों की मौत
NDRRMA के अनुसार, 24 घंटे के दौरान 97 भूस्खलन, 80 लगातार बारिश से जुड़ी घटनाएं और 57 बाढ़ की घटनाएं दर्ज की गईं।
इन आपदाओं के कारण 48 सड़क मार्ग प्रभावित हुए, जबकि राहत और बचाव दल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 415 तथा लगातार बारिश से प्रभावित इलाकों से करीब 700 लोगों को सुरक्षित निकाला।
नारायणी नदी खतरे के निशान से ऊपर
चितवन जिले में नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क किया। रविवार सुबह देवघाट में नदी का जलस्तर 9 मीटर के चेतावनी स्तर को पार कर गया था। भूस्खलन के कारण चितवन की ओर जाने वाले कई मार्ग भी प्रभावित हुए।
रिउ नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया। भारी बारिश के कारण कई जगह मिट्टी धंसने और भूस्खलन से यातायात बाधित हुआ है।
नदी में बंधा क्रूज बहा, पुल से टकराया
बाढ़ का पानी बढ़ने के बाद नारायणी नदी में बंधे एक क्रूज की रस्सी टूट गई। इसके बाद क्रूज तेज बहाव के साथ करीब 100 मीटर तक बहता चला गया और पुल के पिलर से टकरा गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
एक महीने में दूसरी बड़ी आपदा
नेपाल अभी हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के असर से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया है। अगस्त के अंत में आई भीषण बाढ़ और उससे जुड़ी आपदा में 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और करीब 6,000 लोग लापता बताए गए थे।
लगातार बारिश व नए भूस्खलनों ने फिर नेपाल के कई हिस्सों में राहत और बचाव अभियान को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित इलाकों में खोज एवं बचाव अभियान चला रही हैं।
संबंधित समाचार

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:58 लाख स्कूली बच्चों को ड्रेस के लिए मिलेंगे रुपए; अग्निवीरों को वर्दीधारी भर्तियों में इतना आरक्षण

प्रशासन-काजी राजी कहां से आए फसादी?:मंदिर हटाए गए; सीएम का घर टूट रहा, मस्जिद पर हंगामा

देखिए वीडियो, मस्जिद विवाद में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष बोले:'जल्द मुकाबला होगा; सबका हिसाब होगा'

हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में हुआ पेश:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था खुलासा

देखिए वीडियो, अस्पताल की न्यू ओपीडी में घुसा सांप:खिड़की के पास दिखा; गार्ड ने बाहर निकाला

चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत:बाइक-एक्टिवा की टक्कर के बाद हुआ था विवाद; आरोपी ने थाने पहुंचकर रची झूठी कहानी

लोकायुक्त की कार्रवाई:नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप; इतने हजार लेते पटवारी गिरफ्तार

खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई:केक में मिली फफूंद; रेस्टोरेंट की रसोई में घूमते मिले कॉकरोच

देखिए वीडियो:हाई रेंज शराब की तस्करी करते बाइक सवार पकड़ाया

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी:पहले रिटर्न देकर भरोसा जीता; फिर बोनस-टैक्स के नाम पर ऐंठे रुपए

जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप:इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत; एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास:विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते

अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत:युवक और मिस्त्री ने फांसी लगाई; महिला ने जहर खाया

गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक:इतने लाख की मांग के आरोप में एफआईआर

खेल में ठगी:अब एडवांस के नाम पर फ्राॅड; सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को जाल में फंसाने की कोशिश

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!