देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन: निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वार्ड 37 में खराब सड़कों, टूटे ड्रेनेज, बंद स्ट्रीट लाइट और नियमित कचरा गाड़ी नहीं आने जैसी समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
तुलसी नगर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय रहवासियों की समस्याएं उठाते हुए नगर निगम के जोनल अधिकारी (ZO) को घेरा और सात दिन के भीतर समस्याओं का स्थायी समाधान करने का अल्टीमेटम दिया।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि तय समयसीमा में समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो पार्टी नगर निगम के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वार्ड में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब है और रहवासियों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क, ड्रेनेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं पर नाराजगी
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वार्ड 37 के कई इलाकों में सड़कें खराब हैं, ड्रेनेज व्यवस्था क्षतिग्रस्त है और स्ट्रीट लाइट बंद रहने से लोगों को परेशानी होती है। इसके अलावा नियमित रूप से कचरा गाड़ी नहीं आने की शिकायत भी उठाई गई।
प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे नगर निगम के जोनल अधिकारी के सामने नेताओं ने समस्याएं रखीं और जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि रहवासी लगातार शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
कांग्रेस ने निगम प्रशासन से मांग की कि संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कराकर सड़क, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
सात दिन में समाधान नहीं तो उग्र आंदोलन
प्रदर्शन का नेतृत्व वार्ड अध्यक्ष दीपू ठाकरे, राजा गोस्वामी और राहुल गुलाने ने किया। इस दौरान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, पार्षद कुणाल सोलंकी, कांग्रेस नेता अमन बजाज और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विक्रम सचान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय रहवासी मौजूद रहे।
नेताओं ने निगम अधिकारियों को सात दिन का समय देते हुए कहा कि इस अवधि में वार्ड की समस्याओं का समाधान किया जाए। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विपिन वानखेड़े बोले- शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समाधान
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि रहवासी नगर निगम में लगातार शिकायतें करते हैं, लेकिन समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। उन्होंने निगम प्रशासन पर गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
वानखेड़े के मुताबिक, फिलहाल कांग्रेस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर चेतावनी दी है। यदि सात दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो नगर निगम को उग्र प्रदर्शन का सामना करना पड़ेगा।
अब निगम की कार्रवाई पर नजर
कांग्रेस के अल्टीमेटम के बाद अब वार्ड 37 में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर नगर निगम की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी। रहवासियों को उम्मीद है कि सड़क, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और कचरा संग्रहण से जुड़ी शिकायतों का जल्द निराकरण होगा।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!