देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच: बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक रविवार सुबह करीब 10 बजे उज्जैन पहुंचे।
यहां दोनों ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और देश व भारतीय टीम की सुख-समृद्धि की कामना की।
नंदी हॉल में बैठकर किया ध्यान
गौतम गंभीर और सितांशु कोटक ने महाकाल मंदिर पहुंचकर चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद दोनों नंदी हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ समय बैठकर ध्यान लगाया और बाबा महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इस दौरान उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद रहे। मंदिर समिति और सांसद की ओर से दोनों क्रिकेट कोच का आत्मीय स्वागत किया गया। उनके मंदिर पहुंचने की खबर सामने आने के बाद क्रिकेट प्रेमियों में भी उत्सुकता देखी गई।
बोले- देश और टीम पर बनी रहे बाबा महाकाल की कृपा
दर्शन के बाद गौतम गंभीर ने अपने अनुभव को सुखद बताया। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल ने उन्हें हमेशा अपने पास बुलाया है। उन्होंने बाबा महाकाल के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए देश और भारतीय क्रिकेट टीम पर उनकी कृपा बनी रहने की कामना की।
मैच से पहले लिया बाबा का आशीर्वाद
भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले दोनों कोच का उज्जैन पहुंचना चर्चा का विषय रहा।
क्रिकेट के मैदान पर रणनीति और प्रदर्शन के साथ खिलाड़ियों का मनोबल भी अहम होता है। ऐसे में मैच से पहले बाबा महाकाल के दर्शन को गंभीर और कोटक की धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।
भगवान महाकाल के दरबार में दर्शन के बाद दोनों कोच इंदौर में होने वाले मुकाबले की तैयारियों के लिए रवाना हुए। क्रिकेट प्रेमियों को अब भारतीय टीम से बेहतर प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!