खबर
Top News

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में: समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 11:33 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों पार्टी समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे और नारेबाजी कर रहे थे।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन कर रही है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब केंद्र सरकार ने सोमवार को जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया था। अब दिल्ली में रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को प्रदर्शन स्थलों के रूप में निर्धारित किया गया है।

प्रदर्शन की अनुमति मांग रही थी CJP
CJP नेताओं ने सोमवार को संसद मार्ग थाने पहुंचकर पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए तारीख और समय तय करने की मांग की थी। पार्टी ने 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा था।

सौरव दास ने कहा था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना नागरिकों का अधिकार है। वहीं, आशुतोष रांका ने चेतावनी दी थी कि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर पार्टी आगे के आंदोलन की तारीख घोषित करेगी। इसके कुछ समय बाद जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया।

दो दिन पहले 50 हजार के मुचलके पर हुए थे रिहा
इससे पहले 10 अक्टूबर को CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था।

तीनों को 11 अक्टूबर को दिल्ली कैंट स्थित विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें 50-50 हजार रुपए के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

रिहाई की शर्तों के अनुसार, तीनों को एक साल तक शांति बनाए रखनी होगी और ऐसा कोई काम नहीं करना होगा, जिससे शांति भंग हो।

SIR को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल
CJP विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी।

आपत्तियों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और बहाल करने की प्रक्रिया, चुनावी डेटा और सॉफ्टवेयर तक पहुंच तथा फॉर्म-6 में SIR से संबंधित सवाल जोड़ने जैसे मुद्दे शामिल बताए गए हैं। दोनों चुनाव आयुक्तों ने चुनावी डेटा और सॉफ्टवेयर तक पहुंच के संबंध में कैबिनेट सचिव को पत्र भी लिखा था।

CJP इन मुद्दों को उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर पार्टी और पुलिस के बीच आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर रहेगी।

संबंधित समाचार

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई
Top News

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

2 minutes ago
जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत
Top News

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

15 minutes ago
SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां
Top News

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

23 minutes ago
OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?
Top News

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

about 1 hour ago
पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत
Top News

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

about 1 hour ago
गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
Top News

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

about 1 hour ago
एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत
Top News

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

about 2 hours ago
कैफे में कहासुनी के बाद विवाद
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

about 2 hours ago
इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में
Top News

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

about 2 hours ago
शहर में पानी की सप्लाई पर असर
Top News

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

about 2 hours ago
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर
Top News

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

about 2 hours ago
शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 17 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 19 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 20 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 20 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 20 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 21 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 21 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!