देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान: अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि 2027 में MPPSC की परीक्षा दो बार आयोजित की जाएगी। सरकार के इस फैसले से अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के अतिरिक्त अवसर मिल सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने भोपाल में आयोजित सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से संवाद के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने जा रही है और इसी के तहत युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े कई फैसले लिए जा रहे हैं।
एक परीक्षा होगी विशेष
मुख्यमंत्री के मुताबिक, अगले साल होने वाली दो MPPSC परीक्षाओं में से एक विशेष परीक्षा होगी। सरकार का दावा है कि इस तरह की व्यवस्था देश में पहली बार मध्यप्रदेश में लागू की जाएगी।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग
सरकार ने सरकारी कॉलेजों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए जिलास्तर पर निशुल्क कोचिंग शुरू करने की भी घोषणा की है। इसके अलावा सरकारी कॉलेजों में AI लैब विकसित करने और युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने की योजना भी बताई गई है।
2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाएगा MP
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 को प्रदेश में युवा वर्ष के तौर पर मनाया जाएगा। इसके तहत युवाओं के रोजगार और स्टार्टअप पर विशेष फोकस रहेगा।
सरकार ने स्टार्टअप और नए आइडिया को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ रुपए के आइडिया फंड का प्रावधान करने की बात भी कही है। सरकार के अनुसार, अगले साल युवाओं के लिए रोजगारपरक इंडस्ट्री पर आधारित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भी आयोजित की जाएगी।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!