वीडियो देखिये, सोयाबीन के बाद अब धान पर भी मिलेगा भावांतर योजना का लाभ: मुख्यमंत्री ने दी भूमिपूजन कार्यक्रम में किसानों को बड़ी सौगात
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, सिवनी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सोयाबीन के बाद अब धान उत्पादक किसानों को भी भावांतर योजना का लाभ दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। धान को भी भावांतर योजना के दायरे में लाने का निर्णय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी जिले में आयोजित धान महोत्सव, कोदो-कुटकी बोनस वितरण तथा विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने किसानों के हित में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और कृषि विकास की प्राथमिकताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और खेती को अधिक लाभकारी बनाना है। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना का विस्तार कर धान उत्पादक किसानों को भी इसका लाभ देने का निर्णय किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों को बोनस राशि का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। कोदो-कुटकी जैसी पारंपरिक और पोषक फसलों को प्रोत्साहित करने से किसानों की आय बढ़ेगी, साथ ही पोषण सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिवनी जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि कृषि, सिंचाई, सड़क, शिक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को गति दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, फसल विविधीकरण पर ध्यान देने और सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों से प्रदेश का कृषि क्षेत्र और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों की आय में निरंतर वृद्धि होगी।
संबंधित समाचार

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे

भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार:चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त

चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है:गोपाल कोडवानी का दावा-कथित हमले के समय मैं घर तथा बेटा कलेक्टोरेट में था; पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे:सवारियों से भरा टेंपो पलटा; ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज:फिर हुए आमने-सामने अपराधों से लदे संचालक; जान से मारने की धमकी देने वाले वसीम पर 21 से ज्यादा केस, पुराने विवादों में दीपक का नाम भी आया

मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत... निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा:8 साल का बच्चा भी नहीं बचा हमलावरों की निर्ममता से; 50 से ज्यादा लोग थे

वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की:इस शख्स के पुश्तैनी घर को किया आग के हवाले; बम धमाकों से दहशत

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात:अब साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

शराब तस्करी का खुलासा:ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार:एपी ग्रुप के नाम पर चल रही थी ठगी की दुकान

गंदगी मिली तो कार्रवाई कर 4 दुकानें सील की:बकाया शुल्क भी वसूला गया; मीट दुकानों पर नगर निगम ने की दोहरी कार्रवाई

तीन भाइयों को बेल्ट से पीटा:बाइक की किस्त के लिए बीच सड़क पर दबंगई

मरीजों की जान से लेकर सड़क तक का सवाल

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं:जनता की शिकायतों पर पुलिस का एक्शन; अब तक इतने चालान बनाए

सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी:इस वांटेड के नाम से आया मैसेज; 2 साल पहले भी हुआ था चाकू से हमला

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:इतने ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इस शहर से कार लेकर पहुंचा तस्कर भी पकड़ाया

बूंद-बूंद की परीक्षा:स्वच्छता में सिरमौर इंदौर के सामने अब ‘जल-संरक्षण’ की अग्नि-परीक्षा

200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला:53 चालान के बाद कलेक्टर के पास पहुंचे बाइक टैक्सी चालक; मार्च 2027 तक मांगी मोहलत

वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि:मुख्यमंत्री बोले- पहले चरण में निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र; एमओयू के पांच महीने से भी कम समय में पूरा हुआ काम

तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त:जलस्रोत सहेजने को लेकर नगर निगम ने अपनाया सख्त रुख
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!