वीडियो देखिये, दतिया में मतदान से पहले 48 घंटे का साइलेंस पीरियड शुरू: बाहरी लोगों की जांच तेज; 700–800 जवानों ने किया फ्लैग मार्च
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मतदान से पहले 48 घंटे का साइलेंस पीरियड शुरू हो गया है। इस दौरान राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार पूरी तरह बंद रहेगा और निर्वाचन क्षेत्र में मौजूद बाहरी लोगों की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी कड़ी कर दी है।
दतिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयूर खंडेलवाल ने बताया कि शाम 6 बजे से 48 घंटे की अवधि शुरू हो गई है, जिसमें मतदाता अपने मतदान का निर्णय लेते हैं। इस दौरान राजनीतिक दलों द्वारा किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकता और जो लोग दतिया विधानसभा क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता नहीं हैं, उन्हें क्षेत्र छोड़ना होगा।
उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और बाहरी लोग निर्वाचन क्षेत्र में न रुकें। इसके लिए होटल, धर्मशालाओं और लॉजों की सघन जांच की जा रही है। साथ ही नकदी के अवैध परिवहन या अन्य चुनाव संबंधी अनियमितताओं पर भी नजर रखी जा रही है।
एसपी ने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार शाम 6 बजे मीडिया ब्रीफिंग के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च में जिला कलेक्टर और एसपी स्वयं मौजूद रहे तथा करीब 700 से 800 पुलिसकर्मी और केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) की कंपनियां शामिल हुईं।
उन्होंने बताया कि अंतरराज्यीय और अंतरजिला सीमाओं पर बनाए गए चेक पोस्ट तथा स्टैटिक सर्विलांस टीमों (SST) को भी और अधिक सक्रिय कर दिया गया है, ताकि हर गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
एसपी मयूर खंडेलवाल ने कहा कि यह चुनाव प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण समय है और जिला प्रशासन तथा पुलिस का साझा उद्देश्य है कि हर मतदाता बिना किसी डर, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र और निष्पक्ष वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
संबंधित समाचार

30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा:प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख 1 दिसंबर को संभालेंगे कमान; गृह विभाग ने जारी किया सेवानिवृत्ति का आदेश, दो साल के कार्यकाल को लेकर चल रहा था तारीख का विवाद

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

थानों में सुनवाई नहीं:इसलिए हर मंगलवार जनसुनवाई में उमड़ रहे पीड़ित

वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन:चरैवेति-एकत्रीकरण में जुटेंगे एक लाख स्वयंसेवक; ताब्दी वर्ष के समापन पर बड़ा आयोजन

रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर:हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री पर 19 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया होने का आरोप

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:मावा फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई; सैंपल लेकर लैब भेजे

हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता:हर 5 में से एक मरीज 20–40 साल का; खराब जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ा सकती है जोखिम

जहरीले जलकांड के बाद हटाया:अब सागर कलेक्टर बने यादव

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमपी सरकार का बड़ा फैसला:इन्हें बनाया राज्य आनंद संस्थान का CEO; राजेश हिंगणकर को फिर मिली सीएम ऑफिस में जिम्मेदारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत

यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद:जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित:पार्किंग के बाद कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा

दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर:40 से ज्यादा लोगों की मौत; सैकड़ों घायल

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!