चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह: महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता के मुद्दे पर कांग्रेस ने मंगलवार को शहर में जनसंघर्ष महारैली निकाली। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्रसिंह यादव के नेतृत्व में गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई रैली मच्छी बाजार और पंढरीनाथ चौराहा से होते हुए कलेक्टोरेट पहुंची, जहां सत्याग्रह प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इसके बाद राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम अजय भूषण शुक्ला को सौंपा गया।
रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर शामिल हुए। इस दौरान तांगे पर सवार व्यक्ति और भूत के वेश में एक प्रदर्शनकारी के जरिये वोट चोरी का मुद्दा उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने मेरा वोट चोरी हो गया, मेरा वोट कहां गायब हो गया जैसे नारों के जरिये चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए।
मतदाता सूची में बदलाव और ईवीएम पर उठाए सवाल
यादव ने आरोप लगाया कि दो वर्षों में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए और मतदाता सूची में मनमाने तरीके से बदलाव किया गया, जो गंभीर मामला है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की।
कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा
गांधी भवन और कलेक्टोरेट पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। हत्या, लूट, चोरी, नशाखोरी और महिलाओं तथा छात्राओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं।
पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों से आम परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है। यादव ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता पर करों का बोझ बढ़ाया जा रहा है।
वाहन खरीदते समय रोड टैक्स चुकाने के बावजूद नए कर लगाए जा रहे हैं, जबकि शहर की सड़कों पर गड्ढे, सफाई व्यवस्था की समस्याएं, सफाई कर्मचारियों की परेशानियां और सरकारी कार्यालयों में कथित भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए हैं।
उन्होंने बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत, सागर और देवास में कथित जहरीली शराब से हुई मौतों तथा भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीले पानी से हुई मौतों का उल्लेख करते हुए सरकारी व्यवस्था की जवाबदेही तय करने की मांग की। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के चंदे में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई।
अरविंद बागड़ी ने पढ़ा ज्ञापन
ज्ञापन का वाचन अरविंद बागड़ी ने तथा सभा का संचालन विवेक खंडेलवाल और सन्नी राजपाल ने किया। रैली के संचालन में शैलू सेन, महेंद्रसिंह यादव, नीतीश भारद्वाज और लवेश यादव ने भूमिका निभाई। अंत में सादिक खान ने आभार व्यक्त किया।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, कृपाशंकर शुक्ला, सोनाली मिमरोट, अमन बजाज, सादिक खान, अनिल यादव, संजय बाकलीवाल, दिनेश मल्हार, प्रेम खड़ायता, सोहराब पटेल, महेंद्र रघुवंशी, सुधीर सेठिया, रमेश यादव, जितेंद्रसिंह ठाकुर, मुकेश यादव, इम्तियाज बेलिम, शैलू सेन, राहुल धाकड़े, विवेक खंडेलवाल, सन्नी राजपाल, गिरीश जोशी, गिरीश चितले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग कर बड़ी संख्या में पुलिसबल भी तैनात था।
संबंधित समाचार

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

थानों में सुनवाई नहीं:इसलिए हर मंगलवार जनसुनवाई में उमड़ रहे पीड़ित

वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन:चरैवेति-एकत्रीकरण में जुटेंगे एक लाख स्वयंसेवक; ताब्दी वर्ष के समापन पर बड़ा आयोजन

रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर:हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री पर 19 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया होने का आरोप

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:मावा फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई; सैंपल लेकर लैब भेजे

हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता:हर 5 में से एक मरीज 20–40 साल का; खराब जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ा सकती है जोखिम

जहरीले जलकांड के बाद हटाया:अब सागर कलेक्टर बने यादव

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

एमपी सरकार का बड़ा फैसला:इन्हें बनाया राज्य आनंद संस्थान का CEO; राजेश हिंगणकर को फिर मिली सीएम ऑफिस में जिम्मेदारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत

यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद:जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित:पार्किंग के बाद कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा

दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर:40 से ज्यादा लोगों की मौत; सैकड़ों घायल

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!