30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा: प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख 1 दिसंबर को संभालेंगे कमान; गृह विभाग ने जारी किया सेवानिवृत्ति का आदेश, दो साल के कार्यकाल को लेकर चल रहा था तारीख का विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। गृह विभाग ने बुधवार को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तय करते हुए आदेश जारी कर दिया। नए डीजीपी 1 दिसंबर को पदभार संभालेंगे। मकवाणा ने 2 दिसंबर 2024 को डीजीपी का कार्यभार संभाला था। उनके दो साल के कार्यकाल की अवधि को लेकर सेवानिवृत्ति की तारीख पर असमंजस बना हुआ था, जो अब समाप्त हो गया है।
दो साल के कार्यकाल को लेकर बना था विवाद
दरअसल, पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने गृह विभाग को प्रस्ताव भेजकर मकवाणा की सेवानिवृत्ति की तारीख 2 दिसंबर 2026 निर्धारित करने का सुझाव दिया था। इसके पीछे तर्क था कि उन्होंने 2 दिसंबर 2024 को डीजीपी का पद संभाला था और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार डीजीपी का कार्यकाल दो साल का होना चाहिए।
इस प्रस्ताव के बाद सेवानिवृत्ति की तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। गृह विभाग के अंतिम निर्णय में देरी के चलते मामला चर्चा में आ गया था। अब राज्य सरकार ने 30 नवंबर को ही उनकी सेवानिवृत्ति तय कर दी है।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जारी हुआ आदेश
सेवानिवृत्ति की तारीख का मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचा था। अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने 30 नवंबर को ही मकवाणा की सेवानिवृत्ति के संकेत दिए थे। इसके बाद गृह विभाग ने बुधवार को औपचारिक आदेश जारी कर दिया।
UPSC को भेजे गए 12 IPS अधिकारियों के नाम
नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार के गृह विभाग ने 12 आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे हैं। यूपीएससी इनमें से तीन अधिकारियों का पैनल तैयार कर राज्य सरकार को भेजेगा। इसके बाद पैनल में शामिल अधिकारियों में से नए डीजीपी का चयन किया जाएगा।
संभावित नामों में डीजी जेल वरुण कपूर, डीजी ईओडब्ल्यू उपेंद्र जैन और डीजी होमगार्ड प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, अंतिम चयन की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
वरुण कपूर की दावेदारी पर भी टिकी थीं नजरें
डीजीपी की सेवानिवृत्ति की तारीख को लेकर चल रही चर्चा के बीच डीजी जेल वरुण कपूर की दावेदारी भी चर्चा में रही। खबर के अनुसार, यदि मकवाणा की सेवानिवृत्ति की तारीख आगे बढ़ती, तो कपूर के पास नए डीजीपी के रूप में कार्यभार संभालने के लिए निर्धारित न्यूनतम छह महीने की सेवा शेष रहने की पात्रता प्रभावित हो सकती थी।
इसी बीच वरुण कपूर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात भी की थी। हालांकि, इस मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया गया था। वरुण कपूर की दावेदारी प्रभावित होने की स्थिति में वरिष्ठता क्रम में चौथे स्थान पर बताए जा रहे आईपीएस अधिकारी पंकज श्रीवास्तव का नाम भी संभावित पैनल को लेकर चर्चाओं में आया था।
1 दिसंबर से नए डीजीपी की जिम्मेदारी
गृह विभाग के आदेश के बाद अब कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे और 1 दिसंबर से प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक के कार्यभार संभालने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, नए डीजीपी के नाम पर अंतिम फैसला यूपीएससी के पैनल और राज्य सरकार की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म:होटल में बंधक बनाकर रेप का आरोप; आरोपी की तलाश जारी

वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित:पुलिस आयुक्त ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

11 वर्षीय स्वर्गीय बालक का नेत्रदान एवं त्वचादान करने का निर्णय:पुत्र वियोग के गहन दुःख के बीच परिवार ने लिया अनुकरणीय निर्णय; दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को मिलेगी नई रोशनी

किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से बलराम कृषि महोत्सव को किया संबोधित; बोले-सिंचाई परियोजनाएं बनेगी सुखद समृद्धि का आधार

महाकाल के दरबार में पहुंचे इंद्रेश महाराज:बोले- बाबा के चरणों में साक्षात प्रणाम किया; मंदिर समिति ने किया स्वागत

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

थानों में सुनवाई नहीं:इसलिए हर मंगलवार जनसुनवाई में उमड़ रहे पीड़ित

वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन:चरैवेति-एकत्रीकरण में जुटेंगे एक लाख स्वयंसेवक; ताब्दी वर्ष के समापन पर बड़ा आयोजन

रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर:हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री पर 19 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया होने का आरोप

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:मावा फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई; सैंपल लेकर लैब भेजे

हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता:हर 5 में से एक मरीज 20–40 साल का; खराब जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ा सकती है जोखिम

जहरीले जलकांड के बाद हटाया:अब सागर कलेक्टर बने यादव

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमपी सरकार का बड़ा फैसला:इन्हें बनाया राज्य आनंद संस्थान का CEO; राजेश हिंगणकर को फिर मिली सीएम ऑफिस में जिम्मेदारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत

यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद:जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!