थानों में सुनवाई नहीं: इसलिए हर मंगलवार जनसुनवाई में उमड़ रहे पीड़ित
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के सामने 130 शिकायतें, हॉल में जगह कम पड़ी तो सीढ़ियों पर बैठे लोग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
थाने पर शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कहीं पारिवारिक विवाद का समाधान नहीं मिला तो कहीं जमीन, प्लॉट और पैसों के लेन-देन में परेशान लोग अपनी फरियाद लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पीड़ित पहुंचे।
शिकायतों का आंकड़ा 130 तक पहुंच गया। आवेदकों की भीड़ ऐसी थी कि सभागार में बैठने की जगह कम पड़ गई। लोग हॉल के अंदर तो बैठे ही, बाहर सीढ़ियों और फर्श पर भी नजर आए।
कुछ लोग अपनी बारी के इंतजार में खड़े रहे। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे हर पीड़ित की गुहार पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने सुनी और उनका निराकरण करने के लिए साथ में मौजूद अधिकारियों को कहा।
जानकारी के मुताबिक इस बार की जनसुनवाई में पति-पत्नी के विवाद, बेटा-बहू से परेशानी, किराएदार द्वारा मकान खाली नहीं करने, व्यापारिक लेन-देन और आपसी पैसों के विवाद से जुड़े आवेदन पहुंचे। साइबर और वित्तीय धोखाधड़ी, जमीन पर कब्जे, प्लॉट-मकान की धोखाधड़ी, महिला अपराध और पुलिस स्तर पर सुनवाई नहीं होने की शिकायतें भी शामिल रहीं।
हर आवेदक अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचा था। भीड़ और शिकायतों के बीच पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने आवेदकों की समस्याएं व्यक्तिगत रूप से सुनीं। उन्होंने साथ मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू करने और निष्पक्ष तरीके से निराकरण करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी सहित विभिन्न जोन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस की ओर से पारिवारिक और आपसी विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता केंद्रों पर काउंसलिंग भी की जा रही है, ताकि मामलों को बातचीत से सुलझाया जा सके।
थाने की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
वहीं, जनसुनवाई में पहुंचे कई आवेदक थाने पर सुनवाई नहीं होने की बात कहते नजर आए। हर मंगलवार सामने आ रही शिकायतों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर लोगों को अपनी समस्या लेकर पुलिस कमिश्नर तक क्यों पहुंचना पड़ रहा है। जनसुनवाई में आने वाले अधिकतर सभी मामलों में थाने की लापरवाही सामने आई है, जिससे थाना स्तर पर कार्रवाई और सुनवाई की व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े होते हैं।
आवेदकों की संख्या बढ़ी, हॉल पड़ रहा छोटा
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की जनसुनवाई में बढ़ रही पीड़ितों की संख्या का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हर जनसुनवाई में पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हर जनसुनवाई में सैकड़ा पार पीड़ित पहुंच रहे हैं।
इस बार भी 130 पीड़ित अपनी विभिन्न तरफ की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई में पहुंचे थे। जिनके बैठने तक कि व्यवस्था कार्यालय में नहीं थी। जिसके चलते लोगों को बाहर सीढ़ियों और फर्श पर बैठना पड़ रहा था। हालांकि 130 तो पीड़ित थे उनके साथ आए लोगों को मिलाकर करीब डेढ़ सौ से 200 लोग जनसुनवाई में पहुंचे थे।
संबंधित समाचार

30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा:प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख 1 दिसंबर को संभालेंगे कमान; गृह विभाग ने जारी किया सेवानिवृत्ति का आदेश, दो साल के कार्यकाल को लेकर चल रहा था तारीख का विवाद

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन:चरैवेति-एकत्रीकरण में जुटेंगे एक लाख स्वयंसेवक; ताब्दी वर्ष के समापन पर बड़ा आयोजन

रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर:हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री पर 19 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया होने का आरोप

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:मावा फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई; सैंपल लेकर लैब भेजे

हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता:हर 5 में से एक मरीज 20–40 साल का; खराब जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ा सकती है जोखिम

जहरीले जलकांड के बाद हटाया:अब सागर कलेक्टर बने यादव

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमपी सरकार का बड़ा फैसला:इन्हें बनाया राज्य आनंद संस्थान का CEO; राजेश हिंगणकर को फिर मिली सीएम ऑफिस में जिम्मेदारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत

यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद:जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित:पार्किंग के बाद कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा

दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर:40 से ज्यादा लोगों की मौत; सैकड़ों घायल

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!