जहरीले जलकांड के बाद हटाया: अब सागर कलेक्टर बने यादव
KHULASA FIRST
संवाददाता

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से पूछा-पहले हटाया क्यों था, अब नई जिम्मेदारी किस आधार पर दी?
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई मौतों के मामले में अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग एक बार फिर उठी है। इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने तत्कालीन नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को सागर जिले का कलेक्टर बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने सरकार से पूछा कि भागीरथपुरा की घटना के बाद यादव को नगर निगम से हटाया क्यों गया था और अब उन्हें नई जिम्मेदारी किस आधार पर सौंपी गई है?
भाटिया ने कहा कि भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई मौतें सामान्य प्रशासनिक चूक का मामला नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर घटना थी। इस मामले ने शहर की पेयजल व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े किए थे।
ऐसे में सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि घटना के बाद क्या जांच हुई, उसकी रिपोर्ट में क्या सामने आया और जिम्मेदारी किसकी तय की गई।
जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार- भाटिया ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के जीवन से जुड़े इतने गंभीर मामले में पारदर्शिता जरूरी है। प्रभावित परिवारों को न्याय और उचित राहत मिलनी चाहिए।
साथ ही, यदि जांच में कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से भागीरथपुरा दूषित पेयजल प्रकरण की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट करने और अब तक की गई कार्रवाई का विवरण देने की मांग की। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
भाटिया ने कहा कि सरकार को स्पष्ट जवाब देना होगा कि भागीरथपुरा मामले के बाद अधिकारियों को हटाने का आधार क्या था, जांच में क्या सामने आया और अब नई जिम्मेदारी सौंपने के पीछे क्या कारण हैं। जनता को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि पारदर्शी जांच और स्पष्ट जवाबदेही चाहिए।
अपर आयुक्त की भूमिका भी सार्वजनिक करने की मांग
नेता प्रतिपक्ष ने कहा घटना के बाद तत्कालीन निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव और अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को नगर निगम से हटाया था। यदि अधिकारियों को हटाने के पीछे कोई प्रशासनिक कारण या जांच के निष्कर्ष थे तो सरकार को उनकी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि केवल अधिकारियों की पदस्थापना बदलने से जवाबदेही तय नहीं हो जाती। सरकार को बताना चाहिए भागीरथपुरा मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की समीक्षा किस आधार पर की गई।
संबंधित समाचार

30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा:प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख 1 दिसंबर को संभालेंगे कमान; गृह विभाग ने जारी किया सेवानिवृत्ति का आदेश, दो साल के कार्यकाल को लेकर चल रहा था तारीख का विवाद

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

थानों में सुनवाई नहीं:इसलिए हर मंगलवार जनसुनवाई में उमड़ रहे पीड़ित

वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन:चरैवेति-एकत्रीकरण में जुटेंगे एक लाख स्वयंसेवक; ताब्दी वर्ष के समापन पर बड़ा आयोजन

रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर:हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री पर 19 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया होने का आरोप

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:मावा फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई; सैंपल लेकर लैब भेजे

हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता:हर 5 में से एक मरीज 20–40 साल का; खराब जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ा सकती है जोखिम

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमपी सरकार का बड़ा फैसला:इन्हें बनाया राज्य आनंद संस्थान का CEO; राजेश हिंगणकर को फिर मिली सीएम ऑफिस में जिम्मेदारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत

यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद:जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित:पार्किंग के बाद कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा

दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर:40 से ज्यादा लोगों की मौत; सैकड़ों घायल

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!