खबर
Top News

एमपी सरकार का बड़ा फैसला: इन्हें बनाया राज्य आनंद संस्थान का CEO; राजेश हिंगणकर को फिर मिली सीएम ऑफिस में जिम्मेदारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 अक्टूबर 2026, 5:16 pm
शेयर करें:
एमपी सरकार का बड़ा फैसला

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम फैसले लिए हैं। नर्मदा परिक्रमा पूरी कर चुके रिटायर्ड IAS अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव को राज्य आनंद संस्थान का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की मंजूरी दी गई है।

एक साल की संविदा सेवा वृद्धि दी गई
वहीं, रिटायर्ड IPS अधिकारी राजेश कुमार हिंगणकर को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद पर एक साल की संविदा सेवा वृद्धि दी गई है।

नर्मदा परिक्रमा पूरी करने वाले पूर्व IAS को नई जिम्मेदारी
मोहन कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में आनंद विभाग की ओर से ओमप्रकाश श्रीवास्तव को राज्य आनंद संस्थान के CEO पद पर संविदा नियुक्ति देने का प्रस्ताव पेश किया गया था। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए जाने हैं।

ओमप्रकाश श्रीवास्तव प्रशासनिक सेवा के दौरान शिवपुरी और रीवा समेत कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने गृह विभाग के सचिव, आबकारी आयुक्त और जनसंपर्क आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी काम किया है।

प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ श्रीवास्तव की साहित्य में भी रुचि रही है और वे पुस्तकें लिख चुके हैं। पिछले साल उन्होंने अपनी पत्नी के साथ नर्मदा परिक्रमा शुरू की थी, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया।

राजेश कुमार हिंगणकर की संविदा सेवा में तीसरी बार बढ़ोतरी
दूसरे फैसले में राज्य सरकार ने रिटायर्ड IPS अधिकारी राजेश कुमार हिंगणकर को मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD के पद पर एक और साल काम करने की अनुमति दी है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक, उनकी संविदा सेवा अवधि 1 नवंबर 2026 से एक साल के लिए बढ़ाई गई है।

उनकी नियुक्ति की शर्तें 4 दिसंबर 2024 को जारी आदेश के अनुसार ही लागू रहेंगी।

हिंगणकर को पहली बार वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद उनकी संविदा सेवा अवधि में लगातार तीसरी बार वृद्धि की गई है।

65 साल की उम्र तक संविदा सेवा का प्रावधान
मध्यप्रदेश में संविदा पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित नियमों के तहत 65 वर्ष की आयु तक सेवाएं दे सकते हैं।

हिंगणकर की सेवा अवधि बढ़ाने का फैसला इसी संविदा व्यवस्था के तहत लिया गया है।

सरकार के इन फैसलों से एक ओर राज्य आनंद संस्थान को नया नेतृत्व मिलने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री कार्यालय में राजेश कुमार हिंगणकर की प्रशासनिक भूमिका भी जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी
Top News

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

6 minutes ago
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

13 minutes ago
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी
Top News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

15 minutes ago
थानों में सुनवाई नहीं
Top News

थानों में सुनवाई नहीं:इसलिए हर मंगलवार जनसुनवाई में उमड़ रहे पीड़ित

30 minutes ago
वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन:चरैवेति-एकत्रीकरण में जुटेंगे एक लाख स्वयंसेवक; ताब्दी वर्ष के समापन पर बड़ा आयोजन

31 minutes ago
रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर
Top News

रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर:हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री पर 19 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया होने का आरोप

33 minutes ago
दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती
Top News

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:मावा फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई; सैंपल लेकर लैब भेजे

33 minutes ago
हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता
Top News

हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता:हर 5 में से एक मरीज 20–40 साल का; खराब जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ा सकती है जोखिम

40 minutes ago
जहरीले जलकांड के बाद हटाया
Top News

जहरीले जलकांड के बाद हटाया:अब सागर कलेक्टर बने यादव

40 minutes ago
नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी
Top News

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

about 1 hour ago
चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह
Top News

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

about 1 hour ago
ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग
Top News

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत

about 1 hour ago
यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद
Top News

यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद:जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

about 1 hour ago
डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित
Top News

डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित:पार्किंग के बाद कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा

about 1 hour ago
दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर
Top News

दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर:40 से ज्यादा लोगों की मौत; सैकड़ों घायल

about 1 hour ago
राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
Top News

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

about 2 hours ago
नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा
Top News

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

about 2 hours ago
इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी
Top News

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

about 2 hours ago
बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त
Top News

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!