डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित: पार्किंग के बाद कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

आरएसएस के कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक प्लान जारी
9 चौराहों पर रहेगी पुलिस, कई मार्गों पर डायवर्शन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डेली कॉलेज में आज होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों और अलग-अलग जिलों से आने वाले लोगों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।
कृषि कॉलेज चौराहे से डेली कॉलेज के ज्ञान द्वार तक और पीएससी चौराहे से ज्ञान द्वार तक आम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन पार्क करने के बाद लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा।
यातायात पुलिस के अनुसार इंदौर, महू, कंपेल और सांवेर से आने वाले वाहनों के लिए कृषि महाविद्यालय ग्राउंड में पार्किंग तय की गई है। पासधारी अतिथियों के वाहन डेली कॉलेज की वीआईपी पार्किंग में खड़े होंगे।
महू से आने वाली बसों के लिए मेडिकल बॉयज हॉस्टल के सामने बंगला नंबर 5 के पास जगह निर्धारित की गई है। इंदौर जिले से आने वाले वाहनों के लिए पीएससी कार्यालय के सामने ग्राउंड और सुपर पब्लिक स्कूल, आजाद नगर में पार्किंग रहेगी। वहीं, नेहरू स्टेडियम के पास निर्धारित पार्किंग में दोपहिया, चारपहिया वाहन और निर्धारित बसें खड़ी की जा सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान कृषि कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, पीएससी कार्यालय, हाईटच, पावर हाउस तिराहा, होमगार्ड, नवलखा, जीपीओ और आजाद नगर चौराहे पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी। जरूरत के अनुसार इन स्थानों पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात सुचारू बना रहे।
पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है। मुख्य मार्गों, चौराहों और नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े करने से यातायात बाधित हो सकता है। कार्यक्रम में आने वाले लोग वाहन पार्क करने के बाद पैदल डेली कॉलेज पहुंचें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
संबंधित समाचार

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

थानों में सुनवाई नहीं:इसलिए हर मंगलवार जनसुनवाई में उमड़ रहे पीड़ित

वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन:चरैवेति-एकत्रीकरण में जुटेंगे एक लाख स्वयंसेवक; ताब्दी वर्ष के समापन पर बड़ा आयोजन

रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर:हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री पर 19 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया होने का आरोप

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:मावा फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई; सैंपल लेकर लैब भेजे

हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता:हर 5 में से एक मरीज 20–40 साल का; खराब जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ा सकती है जोखिम

जहरीले जलकांड के बाद हटाया:अब सागर कलेक्टर बने यादव

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमपी सरकार का बड़ा फैसला:इन्हें बनाया राज्य आनंद संस्थान का CEO; राजेश हिंगणकर को फिर मिली सीएम ऑफिस में जिम्मेदारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत

यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद:जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर:40 से ज्यादा लोगों की मौत; सैकड़ों घायल

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!