लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई: दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पन्ना।
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसकी क्रम में सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के दो कर्मचारियों को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
सीनियर अकाउंट ऑफिसर और एक लिपिक शामिल
गिरफ्तार किए गए लोगों में विभाग के एक सीनियर अकाउंट ऑफिसर और एक लिपिक शामिल हैं। कार्रवाई मझगाएं डैम की नहर से संबंधित बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पर की गई।
ठेकेदार की शिकायत पर हुई कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, ठेकेदार गौरव तोमर ने इस मामले में सागर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मझगाएं डैम की नहर के बिल को पास कराने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले की जांच की और रिश्वत लेते हुए दोनों कर्मचारियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई।
45 हजार रुपये लेते हुए पकड़े गए कर्मचारी
लोकायुक्त पुलिस ने योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान जल संसाधन विभाग के सीनियर अकाउंट ऑफिसर और एक लिपिक को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। कार्रवाई के बाद विभागीय और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आगे की जांच जारी
लोकायुक्त टीम मामले से जुड़े तथ्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म:होटल में बंधक बनाकर रेप का आरोप; आरोपी की तलाश जारी

वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित:पुलिस आयुक्त ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

11 वर्षीय स्वर्गीय बालक का नेत्रदान एवं त्वचादान करने का निर्णय:पुत्र वियोग के गहन दुःख के बीच परिवार ने लिया अनुकरणीय निर्णय; दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को मिलेगी नई रोशनी

किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से बलराम कृषि महोत्सव को किया संबोधित; बोले-सिंचाई परियोजनाएं बनेगी सुखद समृद्धि का आधार

महाकाल के दरबार में पहुंचे इंद्रेश महाराज:बोले- बाबा के चरणों में साक्षात प्रणाम किया; मंदिर समिति ने किया स्वागत

30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा:प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख 1 दिसंबर को संभालेंगे कमान; गृह विभाग ने जारी किया सेवानिवृत्ति का आदेश, दो साल के कार्यकाल को लेकर चल रहा था तारीख का विवाद

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

थानों में सुनवाई नहीं:इसलिए हर मंगलवार जनसुनवाई में उमड़ रहे पीड़ित

वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन:चरैवेति-एकत्रीकरण में जुटेंगे एक लाख स्वयंसेवक; ताब्दी वर्ष के समापन पर बड़ा आयोजन

रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर:हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री पर 19 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया होने का आरोप

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:मावा फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई; सैंपल लेकर लैब भेजे

हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता:हर 5 में से एक मरीज 20–40 साल का; खराब जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ा सकती है जोखिम

जहरीले जलकांड के बाद हटाया:अब सागर कलेक्टर बने यादव

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमपी सरकार का बड़ा फैसला:इन्हें बनाया राज्य आनंद संस्थान का CEO; राजेश हिंगणकर को फिर मिली सीएम ऑफिस में जिम्मेदारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत

यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद:जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!