रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर: हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री पर 19 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया होने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

1200 करोड़ में बेचने की मंशा पर भी सवाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हुकुमचंद मिल की जमीन की रजिस्ट्री में स्टांप ड्यूटी और पेनल्टी बकाया होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोदकुमार द्विवेदी ने मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल और सरकार की प्रस्तावित योजना पर सवाल उठाए हैं।
उनका कहना है जब जिला पंजीयक कार्यालय में स्टांप ड्यूटी संबंधी प्रकरण दर्ज है और जमीन के अंतरण, हस्तांतरण तथा नामांतरण पर रोक है, तो गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण कैसे हो सकता है?
द्विवेदी के अनुसार, इंदौर नगर निगम ने हुकुमचंद मिल की जमीन की रजिस्ट्री गृह निर्माण मंडल के पक्ष में कराई थी। उनका आरोप है करीब 485 करोड़ रुपए मूल्य के स्थान पर कम मूल्य पर रजिस्ट्री कराई गई। उनकी शिकायत पर जिला पंजीयक कार्यालय क्रमांक-3 ने स्टांप अधिनियम की धारा 48-ख के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
शिकायत सही पाए जाने के बाद संबंधित विभाग को 16 करोड़ रुपए से अधिक की स्टांप ड्यूटी और तीन करोड़ रुपए से अधिक की पेनल्टी जमा करने के आदेश दिए गए।
हाई कोर्ट से स्थगन के बाद भी जमीन के इस्तेमाल पर सवाल
द्विवेदी ने बताया जिला पंजीयक के आदेश के खिलाफ गृह निर्माण मंडल ने उच्च न्यायालय का रुख किया और स्थगन आदेश प्राप्त किया। द्विवेदी का तर्क है न्यायालय के आदेश और पंजीयन विभाग में लंबित प्रकरण की स्थिति स्पष्ट किए बिना जमीन को लेकर आगे की योजना बनाना उचित नहीं है।
जमीन पर कानूनी प्रक्रिया जारी है और पंजीयन संबंधी दस्तावेज अवरुद्ध हैं, तो सरकार तथा गृह निर्माण मंडल इसे उद्योगपतियों या व्यावसायिक संस्थानों को किस आधार पर उपलब्ध कराने की योजना बना रहे हैं?
बकाया चुकाएं, फिर आगे बढ़े प्रक्रिया
द्विवेदी के अनुसार प्रदेश सरकार और गृह निर्माण मंडल इस जमीन को करीब 1200 करोड़ रुपए में बेचने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने मांग की जमीन के मामले में आगे बढ़ने से पहले स्टांप ड्यूटी और पेनल्टी की देनदारी स्पष्ट की जाए, संबंधित कानूनी आदेशों की स्थिति साफ कराई जाए और आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जाए।
जमीन के मूल्यांकन, रजिस्ट्री, स्टांप ड्यूटी की वसूली और न्यायालय के आदेशों से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट किए बिना प्रस्तावित योजना पर आगे बढ़ने से कई कानूनी सवाल खड़े होंगे।
संबंधित समाचार

महाकाल के दरबार में पहुंचे इंद्रेश महाराज:बोले- बाबा के चरणों में साक्षात प्रणाम किया; मंदिर समिति ने किया स्वागत

30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा:प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख 1 दिसंबर को संभालेंगे कमान; गृह विभाग ने जारी किया सेवानिवृत्ति का आदेश, दो साल के कार्यकाल को लेकर चल रहा था तारीख का विवाद

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

थानों में सुनवाई नहीं:इसलिए हर मंगलवार जनसुनवाई में उमड़ रहे पीड़ित

वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन:चरैवेति-एकत्रीकरण में जुटेंगे एक लाख स्वयंसेवक; ताब्दी वर्ष के समापन पर बड़ा आयोजन

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:मावा फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई; सैंपल लेकर लैब भेजे

हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता:हर 5 में से एक मरीज 20–40 साल का; खराब जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ा सकती है जोखिम

जहरीले जलकांड के बाद हटाया:अब सागर कलेक्टर बने यादव

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमपी सरकार का बड़ा फैसला:इन्हें बनाया राज्य आनंद संस्थान का CEO; राजेश हिंगणकर को फिर मिली सीएम ऑफिस में जिम्मेदारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत

यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद:जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित:पार्किंग के बाद कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा

दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर:40 से ज्यादा लोगों की मौत; सैकड़ों घायल

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!