खबर
Top News

देखिए वीडियो: ‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 सितंबर 2026, 8:32 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बीच मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि इंदौर में राहुल गांधी ‘झूठ की गूंज’ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और दिल्ली के छात्रसंघ चुनाव परिणाम ने युवाओं के रुख को लेकर संकेत दिया है।

विजयवर्गीय ने DUSU चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि कांग्रेस समर्थित NSUI चारों केंद्रीय पदों में से एक भी पद नहीं जीत सकी।

2026 के चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद जीते, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीता।

‘यह मूड ऑफ नेशन है’
विजयवर्गीय ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव परिणाम को ‘मूड ऑफ नेशन’ बताते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में देशभर से विद्यार्थी पढ़ते हैं और चुनाव परिणाम से युवाओं के रुख का पता चलता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी संगठन युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि युवाओं ने कांग्रेस और वामपंथी संगठनों को नकार दिया है।

विजयवर्गीय ने पंजाब और राजस्थान का भी अपने बयान में उल्लेख किया और दिल्ली के विद्यार्थियों व ABVP कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

‘जहां-जहां पैर पड़े संतन के...’
राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि एक कहावत है-‘जहां-जहां पैर पड़े संतन के, वहां-वहां बंटाधार।’

उन्होंने दावा किया कि पंजाब में राहुल गांधी के जाने के बाद विश्वविद्यालय चुनावों में कांग्रेस का सफाया हुआ और अब दिल्ली में भी NSUI कोई केंद्रीय पद नहीं जीत सकी।

उन्होंने राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को लेकर कहा कि यहां भी ‘झूठ की गूंज’ हो रही है और इसके परिणाम आने वाले समय में सामने आएंगे।

‘पंडाल की क्षमता करीब 12 हजार’
राहुल गांधी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने के दावे पर भी विजयवर्गीय ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस पंडाल में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, उसकी क्षमता अधिकतम करीब 12 हजार छात्रों की है।

उन्होंने दावा किया कि एक लाख युवाओं के आने की बात कही गई थी, लेकिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से युवाओं को बुलाए जाने के बाद भी पंडाल की क्षमता के आसपास ही भीड़ दिखाई दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश की युवा शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।

संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

6 minutes ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

12 minutes ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

14 minutes ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

21 minutes ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

24 minutes ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

35 minutes ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

38 minutes ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

38 minutes ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 1 hour ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 1 hour ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 1 hour ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 1 hour ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 1 hour ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

about 1 hour ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

about 1 hour ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 1 hour ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 1 hour ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 1 hour ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 2 hours ago
राहुल से छात्रा बोली
Top News

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!