खबर
Top News

देखिए वीडियो: 10वीं मंजिल से कूदी नवविवाहिता; पेड़ की डाल में अटकी, फायर ब्रिगेड ने 20 फीट ऊपर से किया रेस्क्यू,जमीन पर गिरने से पहले पेड़ ने बचाई जान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अगस्त 2026, 3:06 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
मुंबई के तुलशेतपाड़ा इलाके में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता ने 10वीं मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी। हालांकि, जमीन पर गिरने से पहले वह नीचे मौजूद पेड़ की डालियों में फंस गई।

हादसे में एक मोटी डाल उसके पैर में घुस गई, जिसके कारण वह करीब 20 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटकी रही। सूचना मिलने पर पहुंची मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 20 फीट ऊपर से महिला का रेस्क्यू किया।

घटना सुबह करीब 9:30 बजे सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी की बताई जा रही है। महिला की पहचान 26 वर्षीय प्रतीक्षा हिवराले के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब चार महीने पहले हुई थी।

पैर में घुसी पेड़ की मोटी डाल
जानकारी के मुताबिक, प्रतीक्षा ने इमारत की खिड़की से छलांग लगाई। नीचे गिरते समय वह सोसायटी परिसर में लगे पेड़ पर जा गिरी। इस दौरान करीब 50 से 60 मिलीमीटर मोटी डाल उसके पैर में घुस गई और वह पेड़ पर ही फंस गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने एंगस लैडर की मदद से महिला तक पहुंच बनाई। इसके बाद इलेक्ट्रिक आरी से पेड़ की डाल को काटा गया और रस्सियों व स्ट्रेचर की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।

सर्जरी के लिए सायन अस्पताल भेजा
रेस्क्यू के बाद घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है और उसे सर्जरी के लिए LTMG सायन अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

छलांग लगाने की वजह स्पष्ट नहीं
पुलिस के मुताबिक, प्रतीक्षा ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। गंभीर हालत के कारण पुलिस अभी उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी है। महिला के स्वस्थ होने के बाद उसका बयान लिया जाएगा। पुलिस ने परिवार को घटना की जानकारी दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

10 minutes ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

17 minutes ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

25 minutes ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

26 minutes ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

27 minutes ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

38 minutes ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

41 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 1 hour ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 1 hour ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 1 hour ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 1 hour ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 1 hour ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 1 hour ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 1 hour ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 2 hours ago
पड़ोसी देश में सियासी संकट
Top News

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

about 2 hours ago
काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म
Top News

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

about 2 hours ago
मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

about 2 hours ago
खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला
Top News

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!