देखिए वीडियो: हाई रेंज शराब की तस्करी करते बाइक सवार पकड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल चार प्रकरण दर्ज किए हैं।
कार्रवाई के दौरान टीम ने 13.5 लीटर विदेशी मदिरा, 10 लीटर बीयर और 33.3 लीटर देशी मदिरा बरामद की। यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन व सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।
कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल द्वारा गठित टीम ने सुबह गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश दी।
नौलखा में 100 पाव देशी शराब बरामद
आबकारी टीम ने नौलखा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब का विक्रय कर रहे संजू को पकड़ा। उसके कब्जे से प्लास्टिक की बोरियों में रखी 50 पाव देशी मदिरा प्लेन और 50 पाव देशी मदिरा मसाला, कुल 100 पाव शराब बरामद की गई।
छावनी में एक्टिवा से हाई रेंज शराब की तस्करी
इसके बाद टीम ने छावनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 10 AP 5192 से शराब ले जा रहे अंकित सैनी को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके बैग से ब्लैक एंड व्हाइट, रॉकफोर्ड व्हिस्की और ओल्ड मॉन्क रम की कुल 18 बोतलें बरामद की गईं। आरोपी पर अवैध रूप से शराब के परिवहन का मामला दर्ज किया गया।
रालामंडल और असरावद खुर्द में भी कार्रवाई
आबकारी टीम ने इसके बाद रालामंडल और असरावद खुर्द में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। रालामंडल में गीताबाई के कब्जे से 20 बियर कैन बरामद की गईं। वहीं असरावद खुर्द में मनीष चौधरी के कब्जे से 40 पाव देशी मदिरा मसाला और 45 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त की गई।
चार प्रकरण दर्ज
पूरी कार्रवाई में आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत कुल चार प्रकरण दर्ज किए हैं।
विभाग द्वारा अवैध शराब के परिवहन, विक्रय और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष जैन, त्रियंबिका शर्मा, वैशाली भगत और आकाश मेश्राम सहित स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संबंधित समाचार

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी:पहले रिटर्न देकर भरोसा जीता; फिर बोनस-टैक्स के नाम पर ऐंठे रुपए

जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप:इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत; एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास:विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते

अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत:युवक और मिस्त्री ने फांसी लगाई; महिला ने जहर खाया

गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक:इतने लाख की मांग के आरोप में एफआईआर

खेल में ठगी:अब एडवांस के नाम पर फ्राॅड; सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को जाल में फंसाने की कोशिश

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!