वीडियो देखिए: फूटी नर्मदा पाइपलाइन; हजारों लीटर पानी बहा, रहवासी बोले-जिम्मेदार कौन?
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कनाड़िया रोड स्थित मानवता सर्व सम्पन्न नगर कॉलोनी के पास नर्मदा जल प्रदाय लाइन फूटने से हजारों लीटर पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। लंबे समय से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद मरम्मत नहीं होने से रहवासियों में नाराजगी है।
राहगीर और वाहन चालक परेशान
स्थानीय लोगों के अनुसार, कोलंबिया कॉलेज से आगे स्थित क्षेत्र में नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन फूट गई है, जिससे लगातार पानी की बर्बादी हो रही है। सड़क पर पानी फैलने से राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अब तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई
रहवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग को सूचना दिए जाने के बावजूद अब तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई है।
उनका कहना है कि एक ओर लोगों से पानी बचाने की अपील की जाती है, वहीं दूसरी ओर विभागीय लापरवाही के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और जल प्रदाय विभाग से मांग की है कि पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और क्षेत्रवासियों को भविष्य में जलापूर्ति संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े।
रहवासियों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो जल संकट के साथ-साथ सड़क को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी:बाइक बंद होते ही प्रधान आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार; पीछा कर रात में पकड़ा

देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा:मां-बेटी स्कूटी सहित खुले नाले में गिरीं; बदहाल सड़क से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश:इस राज्य सरकार का फैसला

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा:कौन बोले; चुनाव आयोग नहीं, जनता तय करेगी सरकार

जंतर-मंतर प्रदर्शन:पुलिस पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप; सीने पर हाथ मारने का दावा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

बिन पेंदे का लोटा शाहरुख कुरैशी:गिरगिट जैसी फितरत वाला है ये तथाकथित पत्रकार

इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज:इस मार्ग पर शुरू होगी अंतरराज्यीय जलयात्रा; मंजूरी का इंतजार

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!