इंस्टाग्राम पर बच्चियों को बना रहा था निशाना: विहिप-बजरंग दल ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
तिलक नगर थाना क्षेत्र के वंदना नगर क्षेत्र में रहने वाले 25 वर्षीय ईसाई युवक अभिषेक पिता रकसिंह निनामा पर इंस्टाग्राम के जरिए 12-13 वर्षीय बच्चियों से अश्लील चैटिंग करने और उन्हें आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेजकर बहलाने-फुसलाने के आरोप लगे हैं।
मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। विहिप के प्रचार प्रमुख देव शर्मा के अनुसार अभिषेक मूल रूप से झाबुआ का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया के माध्यम से कई नाबालिग बच्चियों से संपर्क कर रहा था। अश्लील चैटिंग कर उन्हें मिलने के लिए बुलाता था।
कार्यकर्ताओं का दावा है कि रविवार को भी वह एक नाबालिग को फ्लैट में बुलाकर गलत हरकत करने की तैयारी में था। इसकी सूचना मिलने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को बातचीत में उलझाकर उसके कमरे पर बुलाया, जहां उससे पूछताछ की गई। कार्यकर्ताओं के अनुसार युवक के मोबाइल की जांच में कई नाबालिग बच्चियों के साथ कथित अश्लील चैट-फोटो और आपत्तिजनक सामग्री मिली।
दो-तीन अन्य युवक मौके से भाग निकले... संगठन का यह भी दावा है कि कमरे में मौजूद दो-तीन युवक भाग निकले, जिनकी भूमिका की भी जांच हो। कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई कि यह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हो सकता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल जब्त कर लिया।
पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और क्या अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं। मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक नाबालिग के माता-पिता से बातचीत करके युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जिला सह मंत्री विजय पटेल ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!