उपचुनाव के नतीजे पर वार-पलटवार: पटवारी बोले- ‘2028 के बदलाव का शंखनाद’; मुख्यमंत्री बोले- हमारे 1700 वोट बढ़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को शिकस्त दी है। सभी 15 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,056 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। घनश्याम सिंह मतगणना की शुरुआत से ही बढ़त बनाए रहे।
नतीजे के बाद कांग्रेस इसे 2028 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर भाजपा सरकार के खिलाफ जनता का संदेश बता रही है। वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने हार के बाद पार्टी में कथित ‘भीतरघात’ को लेकर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हार के बावजूद भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 1700 वोट अधिक मिले हैं।
मुख्यमंत्री बोले- पिछले चुनाव से 1700 वोट ज्यादा मिले
भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस उपचुनाव में करीब 1700 वोट अधिक हासिल किए हैं। भाजपा की ओर से चुनाव परिणाम के बाद वोटों में हुई बढ़ोतरी को रेखांकित किया जा रहा है, हालांकि पार्टी को सीट पर जीत नहीं मिल सकी।
पटवारी बोले- 2028 में भाजपा की विदाई की नींव पड़ी
दतिया में जीत से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे 2028 के विधानसभा चुनाव से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार, आतंक और अहंकार के खिलाफ जनादेश दिया है।
पटवारी ने कहा, “पार्टी दतिया की जनता की जीवन भर आभारी रहेगी। जनता ने मध्यप्रदेश में 2028 के विधानसभा चुनाव में बदलाव का शंखनाद करते हुए भाजपा की विदाई की नींव रख दी है।” कांग्रेस इस जीत को प्रदेश की राजनीति में अपने पक्ष में बदलते माहौल के संकेत के रूप में पेश कर रही है।
आशुतोष तिवारी ने उठाया ‘भीतरघात’ का मुद्दा
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने चुनाव परिणाम के बाद कहा कि उनके लिए विधायक या सांसद बनना सबसे महत्वपूर्ण नहीं है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कथित भीतरघात को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। तिवारी ने कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी को मां कहते हैं, उन्हें पार्टी के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भावनात्मक रूप से भी इस पर विचार करना चाहिए और अपने दिमाग में इस तरह की राजनीति नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक अलग तरह की पार्टी के रूप में जाना जाता है और पार्टी में काम करने वाला व्यक्ति जनता की सेवा के लिए रहता है।
घनश्याम सिंह बोले- जनता ने मुझसे ज्यादा पार्टी पर भरोसा किया
जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने दतिया के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है और इससे भी ज्यादा खुशी इस बात की है कि मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास किया। उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की भूमिका का भी जिक्र किया। घनश्याम सिंह ने कहा कि बड़े और वरिष्ठ नेताओं के क्षेत्र में आने से चुनाव प्रचार को फायदा मिला और मतदाताओं पर इसका असर पड़ा।
15 राउंड तक चली मतगणना, शुरू से आगे रहे घनश्याम
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कुल 15 राउंड में हुई। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह शुरुआती दौर से ही भाजपा उम्मीदवार पर बढ़त बनाए रहे और अंत में 6,056 वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया।
दतिया में 30 जुलाई को मतदान हुआ था और 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। कांग्रेस ने घनश्याम सिंह और भाजपा ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा था। आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव समेत अन्य उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में थे।
जीत कांग्रेस के लिए उत्साह, भाजपा में हार की समीक्षा
दतिया का परिणाम आने के बाद जहां कांग्रेस खेमे में उत्साह है, वहीं भाजपा में हार के कारणों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा प्रत्याशी की ओर से भीतरघात पर दिए गए बयान ने भी राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। दूसरी ओर कांग्रेस इस जीत को 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के तौर पर पेश कर रही है।
संबंधित समाचार

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस:बिछड़े अपनों से मिले परिवारों के चेहरे खिले

वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट:छात्रावास में मचा हड़कंप; बचाने पहुंचीं छात्राओं पर भी फेंके पत्थर

छात्रा के साथ छेड़छाड़:अतिथि शिक्षक गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!