एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत: पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची से नाम हटने को लेकर सामने आ रही चिंताओं के बीच इंदौर के मतदाताओं के लिए राहत भरी खबर है।
पात्र पाए जाने वाले विलोपित मतदाताओं के नाम दोबारा मतदाता सूची में जोड़े जा सकेंगे। इसके लिए निर्वाचन कार्यालयों को विलोपित नामों के मामलों का दोबारा परीक्षण करने और सूची में शामिल होने से छूट गए पात्र मतदाताओं की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निर्वाचक नामावली के निरंतर अद्यतन और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की। बैठक में इंदौर से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विलोपित नामों का फिर होगा परीक्षण
निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदाता सूची से विभिन्न कारणों से हटाए गए नामों के मामलों की दोबारा जांच की जाए। जांच में यदि मतदाता पात्र पाया जाता है तो नियमानुसार उसका नाम फिर से मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
इंदौर में एसआईआर के बाद करीब साढ़े चार लाख नाम हटाए गए थे, जिसके बाद अब पुनः सत्यापन और पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पर जोर दिया जा रहा है।
छूट गए पात्र मतदाताओं की भी होगी पहचान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उन मतदाताओं की भी पहचान करने के निर्देश दिए हैं, जिनके नाम विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए।
जिन मतदान केंद्रों में बाद में बदलाव हुआ है, वहां पुरानी और वर्तमान मतदाता सूचियों का मिलान कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं की सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए बूथ स्तर के अधिकारियों और संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
दो दिन में बीएलओ और बीएलए को मिलेगी सूची
निर्देशों के अनुसार छूटे हुए नामों की सूची दो दिन के भीतर बीएलओ और बीएलए को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो सके।
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सूची तैयार कराने और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को इसकी रोजाना समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान की हर सप्ताह होगी समीक्षा
मतदाता सूची के इस विशेष अभियान की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। जिला स्तर पर रोजाना प्रगति की जानकारी लेने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इसके अलावा रिक्त बूथ लेवल अधिकारी और बूथ लेवल सुपरवाइजर के पदों को भरने तथा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया गया है।
हेल्पडेस्क भी बनाई जाएंगी
मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर हेल्पडेस्क स्थापित की जाएंगी। यहां मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। नई बस्तियों में भी घर-घर सर्वे कर पात्र मतदाताओं की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं।
मतदाता अब क्या करें?
जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है या एसआईआर के बाद नाम हट गया है, उन्हें अपने क्षेत्र के बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या संबंधित हेल्पडेस्क से संपर्क कर पात्रता की जानकारी लेनी चाहिए।
पात्र पाए जाने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम दोबारा जोड़ा जा सकता है। निर्वाचन विभाग का लक्ष्य है कि कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।
एसआईआर के बाद नाम हटने का मामला अंतिम नहीं है, पात्र मतदाताओं के लिए दोबारा सत्यापन और नाम जुड़वाने का रास्ता खुला रहेगा।
संबंधित समाचार

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!