वोट चोरी का आरोप: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वोट चोरी के गंभीर आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में चल रहे देशव्यापी आंदोलन की तर्ज पर अब इंदौर में भी विरोध तेज हो गया है। शहर के व्यस्त टंट्या मामा भील चौराहे (भंवरकुआं) पर युवाओं की भारी मौजूदगी के बीच एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू हुआ, जिसने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।
प्रदर्शन के दौरान 'जनधर्म' के प्रतिनिधि प्रहलाद पाण्डेय विशेष रूप से मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया। पाण्डेय ने युवाओं को देश का असली कर्णधार बताते हुए कहा कि भविष्य की कमान उन्हीं के हाथों में है।
उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक गतिविधियों में सक्रिय रहने का आह्वान किया और भरोसा दिया कि युवाओं के आगे रहकर नेतृत्व संभालने पर वे सहयोगी बनकर साथ चलेंगे तथा किसी भी पुलिसिया या प्रशासनिक दबाव का पहला सामना खुद करेंगे।
प्रहलाद पाण्डेय ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक की सहभागिता को अनिवार्य बताया। इसी कड़ी में इंदौर में 100 ऐसे समर्पित युवाओं को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है, जो नागरिक कर्तव्यों को समझकर 'जनधर्म' निभाने में सक्रिय रहें।
यह पहल प्रदेशभर में संवैधानिक दायरे में रहकर आवाज उठाने और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने युवाओं से प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए बिना किसी हिंसा या सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान के केवल तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखने की अपील की।
प्रदर्शन में योगेश गुप्ता, सेजल पटेल, ऋतिक कुशवाहा, हिमांशु खोड़े, भरत मोरवा, अमन सराटे, हेमंत जामोद, धीरज भिड़े, पवन मंडलोई, राजेंद्र जमरा और राज मुवेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भंवरकुआं पुलिस रही मुस्तैद
टंट्या मामा भील चौराहे पर चल रहे इस संवेदनशील प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए भंवरकुआं पुलिस लगातार मौके पर मुस्तैद रही। पुलिस बल शांति व्यवस्था बनाए रखने, यातायात सुचारू रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैनात रहा।
प्रशासन और पुलिस अधिकारी स्थिति की सतत निगरानी कर रहे हैं ताकि प्रदर्शन नियम-कायदों के दायरे में ही संपन्न हो।
संबंधित समाचार

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!