बस स्टैंड पर हिंसक विवाद से अफरातफरी: बदमाशों ने डंडों से पीटा; फिर खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवटे बस स्टैंड पर बस संचालकों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां आए दिन होने वाली झड़पें अब हिंसक रूप लेने लगी हैं। ताजा मामला मंगलवार रात का है, जब विवाद इतना बढ़ गया कि चार से पांच बदमाशों ने दो युवकों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट डाला।
क्या हुआ उस रात
मंगलवार की रात सरवटे बस स्टैंड पर किसी बात को लेकर बस संचालकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। चार से पांच बदमाशों के एक समूह ने दो युवकों को घेर लिया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पीड़ित युवक बचने की कोशिश करते रहे, लेकिन बदमाश तब तक नहीं रुके जब तक उनका गुस्सा शांत नहीं हो गया।
वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप
इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते वीडियो जमकर वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह बदमाश दो युवकों को घेरकर लाठी-डंडों से पीट रहे हैं और पीड़ित बचाव की मुद्रा में हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया।
उलटी गंगा - पीटने वाले ही पहुंचे थाने
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि मारपीट करने वाले बदमाश खुद ही थाने पहुंचे और अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी। यानी जिन्होंने हमला किया, वे पीड़ित बनकर थाने पहुंच गए। यह घटनाक्रम न केवल पीड़ित युवकों के लिए, बल्कि पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गई है कि आखिर वायरल वीडियो के सामने आने के बावजूद असली पीड़ित कौन है और दोषी कौन।
बाद में पता चला कि अयान शेख निवासी जूना रिसाला बस में पार्सल रखने के लिए बस स्टैंड पहुंचा था। इसी दौरान ऑपरेटरों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश में वह बीच में कूद पड़ा। लेकिन यह कोशिश उसके लिए भारी पड़ गई। एक पक्ष के ऑपरेटरों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।
थाना प्रभारी संजू कांबले के अनुसार, बस ऑपरेटरों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी बीच अयान शेख वहां पहुंचा और झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन एक पक्ष ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुरानी दुश्मनी या रोजाना का विवाद?
सरवटे बस स्टैंड पर बस संचालकों के बीच आपसी विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। रूट, सवारियों और स्टैंड पर कब्जे को लेकर अक्सर तनाव बना रहता है। लेकिन मंगलवार की रात का यह मामला अब तक का सबसे हिंसक रूप सामने आया है।
संबंधित समाचार

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस:बिछड़े अपनों से मिले परिवारों के चेहरे खिले

वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट:छात्रावास में मचा हड़कंप; बचाने पहुंचीं छात्राओं पर भी फेंके पत्थर

छात्रा के साथ छेड़छाड़:अतिथि शिक्षक गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!