खबर
Top News

अंबेडकर जयंती रैली में हिंसक झड़प: नकाबपोशों ने घर और थाने पर किया पथराव; कई घायल, इलाके में तनाव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अप्रैल 2026, 4:45 pm
शेयर करें:
अंबेडकर जयंती रैली में हिंसक झड़प

खुलासा फर्स्ट, सीधी।
अमिलिया में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर निकाली जा रही रैली के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला इतना बढ़ गया कि नकाबपोशों ने एक घर में घुसकर हमला कर दिया, वहीं बाद में उग्र भीड़ ने थाने पर भी धावा बोल दिया।

बोलेरो हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे भीम आर्मी द्वारा रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में खड़ी बोलेरो वाहन को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि कुछ लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी, जिसके बाद मनी शुक्ला ने विरोध जताया और दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई।

घर में घुसकर हमला, चार घायल
विवाद बढ़ने के बाद करीब 50 नकाबपोश बदमाश मनी शुक्ला के घर पहुंच गए और पथराव करते हुए अंदर घुस गए। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस हमले में मनी शुक्ला (22) गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि 80 वर्षीय रमाकांत शुक्ला, अर्चना शुक्ला (40) और दिव्यांश शुक्ला (22) भी घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन दूसरे पक्ष की ओर से भी जवाबी मारपीट होने से स्थिति और बिगड़ गई।

उग्र भीड़ का थाने पर हमला
दोपहर करीब 3 बजे स्थिति और भड़क गई, जब करीब 200 लोगों की भीड़ ने अमिलिया थाने पर धावा बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और पथराव किया।

इस दौरान थाना प्रभारी राकेश बेस सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिसकर्मी रामचरित्र पांडे और सतीश तिवारी को भी चोटें आई हैं।

थाने में तोड़फोड़, मची अफरा-तफरी
उग्र भीड़ ने थाना परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। थाना प्रभारी कक्ष और विवेचक कक्ष में घुसकर फर्नीचर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे थाने में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भारी पुलिस बल तैनात, बाजार बंद
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अमिलिया, कमर्जी, बहरी थाना और सिहावल चौकी से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। मौके पर 150 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। एहतियातन अमिलिया बाजार बंद करा दिया गया है और पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

जांच जारी, आरोपियों की तलाश शुरू
फिलहाल वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था संभाल ली गई है। पुलिस अधीक्षक को तुरंत मौके पर भेजा है, साथ ही एसडीएम और तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। एहतियातन पूरे जिले की पुलिस फोर्स को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

7 minutes ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

22 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

28 minutes ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

33 minutes ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

42 minutes ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 1 hour ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 1 hour ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 1 hour ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 1 hour ago
जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना
Top News

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

about 2 hours ago
खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का
Top News

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

about 2 hours ago
नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा
Top News

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

about 2 hours ago
फीनिक्स अस्पताल
Top News

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

about 2 hours ago
किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए
Top News

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

about 2 hours ago
मेरे क्षेत्र में अन्याय
Indore

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

about 3 hours ago
पत्नी ने की पति की हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

about 3 hours ago
केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री
Top News

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

about 3 hours ago
राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार
Top News

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

about 3 hours ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!